Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Tuesday, September 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    रायगढ़

    सिंघल स्टील के मेगा प्लांट पर बवाल! 1.08 करोड़ लीटर पानी रोज, लाखों टन फ्लाई ऐश, EIA रिपोर्ट पर सवाल… क्या रायगढ़ के भविष्य से हो रहा है समझौता? सिंघल स्टील प्लांट पर जनता का प्रहार… ‘रायगढ़ कोई प्रयोगशाला नहीं साहेब!'”

    Janta TopBy Janta TopJuly 2, 2026Updated:July 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji
    रायगढ़ | Jantatop.Com
    पतरापाली, कोतरलिया और सियारपाली में प्रस्तावित सिंघल स्टील प्राइवेट लिमिटेड के मेगा स्टील प्लांट को लेकर 6 जुलाई की जनसुनवाई से पहले विवाद गहरा गया है। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि जिस परियोजना का भविष्य आने वाले कई दशकों तक रायगढ़ के पर्यावरण, पानी और लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है, उसकी जनसुनवाई से पहले हर तथ्य की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
    सबसे बड़ा सवाल परियोजना में प्रस्तावित 10,830 KLD यानी प्रतिदिन लगभग 1 करोड़ 8 लाख 30 हजार लीटर पानी के उपयोग को लेकर उठ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी मात्रा में पानी का स्रोत क्या होगा? यदि भूजल या स्थानीय जल स्रोतों पर दबाव बढ़ा तो आने वाले वर्षों में गांवों के हैंडपंप, कुएं, तालाब और किसानों की सिंचाई पर क्या असर पड़ेगा? क्या भविष्य के जल संकट का कोई ठोस आकलन जनता के सामने रखा गया है?
    राख का पहाड़… और फिर वही फ्लाई ऐश का डर?
    रायगढ़ पहले से ही फ्लाई ऐश और औद्योगिक प्रदूषण के मुद्दों को लेकर चर्चा में रहा है। ऐसे में विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यदि प्रस्तावित परियोजना से हर वर्ष लाखों टन फ्लाई ऐश निकलेगी, तो उसका सुरक्षित निपटान कैसे होगा? यदि निगरानी कमजोर रही, तो उड़ती राख खेतों, घरों, स्कूलों और जल स्रोतों तक पहुंच सकती है। उनका कहना है कि पहले से प्रदूषण झेल रहे क्षेत्र में एक और बड़े उद्योग के पर्यावरणीय प्रभावों का गंभीर अध्ययन होना चाहिए।
    सिर्फ उद्योग नहीं, लोगों की सांसों का भी सवाल
    स्थानीय लोगों का कहना है कि उद्योग के साथ ट्रकों की आवाजाही, कोयला, कच्चा माल, धूल और औद्योगिक उत्सर्जन भी बढ़ेगा। उनका सवाल है कि यदि प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था भविष्य में कमजोर पड़ी तो इसका असर बच्चों, बुजुर्गों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य पर कौन देखेगा?
    EIA रिपोर्ट पर उठे सवाल
    विरोध कर रहे पक्ष का आरोप है कि परियोजना की EIA (पर्यावरण प्रभाव आकलन) रिपोर्ट में कई बिंदुओं पर गंभीर आपत्तियां हैं। उनका कहना है कि यदि रिपोर्ट में दी गई जानकारियों पर ही विवाद है, तो पहले स्वतंत्र विशेषज्ञों से उसकी जांच होनी चाहिए। उनका यह भी कहना है कि जनता को पूरी और सही जानकारी के आधार पर ही अपनी राय देने का अवसर मिलना चाहिए।
    सबसे बड़ा सवाल अधिकारियों से…
    स्थानीय लोगों का कहना है कि आज अनुमति देने वाले अधिकारी कल किसी दूसरे जिले में चले जाएंगे, लेकिन यदि जल संकट बढ़ा, हवा प्रदूषित हुई, खेती प्रभावित हुई या लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ा, तो उसकी कीमत रायगढ़ की जनता और आने वाली पीढ़ियों को ही चुकानी पड़ेगी।
    लोगों का कहना है कि “फाइलें बंद हो जाती हैं, अधिकारी बदल जाते हैं, लेकिन प्रदूषण की मार वर्षों तक खत्म नहीं होती। इसलिए जनसुनवाई से पहले हर दस्तावेज, हर दावा और हर पर्यावरणीय पहलू की निष्पक्ष जांच जरूरी है।”
    जनता की मांग
    विरोध कर रहे लोगों ने मांग की है कि 6 जुलाई की प्रस्तावित जनसुनवाई को फिलहाल स्थगित कर पहले EIA रिपोर्ट, जल स्रोत, प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था, फ्लाई ऐश प्रबंधन और अन्य पर्यावरणीय पहलुओं की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
    अब निगाहें प्रशासन पर हैं। क्या पहले जनता के सवालों का जवाब मिलेगा या फिर जनसुनवाई केवल एक औपचारिक प्रक्रिया बनकर रह जाएगी?
    — Jantatop.Com | सवाल जनता के, जवाब जिम्मेदारों से

    Janta Top
    Raigarh News water crisis raigarh
    Previous Articleभाजपा को बड़ा झटका! पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा शीर्ष नेतृत्व की कथित कार्यशैली और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर चर्चाएं तेज, संगठन में मचा राजनीतिक भूचाल
    Next Article सशक्त नेतृत्व का अभाव या अंतर्कलह? एल्डरमैन घोषणा के बाद रायगढ़ भाजपा में बगावत के बीज
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.