Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Tuesday, September 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    रायगढ़

    रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व

    Janta TopBy Janta TopAugust 20, 2026Updated:August 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji

     

    रायगढ़, 19 अगस्त 2026: सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के प्रणेता गुरु घासीदास जी के विचारों, संदेशों और जीवन दर्शन को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से रायगढ़ शहर में पिछले 3 वर्षों से निरंतर चल रही ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ की नई समिति का विधिवत गठन किया गया है। व्याख्यान माला के इस सफल सफर को आगे बढ़ाने, आगामी सामाजिक व वैचारिक कार्यक्रमों को नई गति देने और नई ऊर्जा का समावेश करने के लिए इस सत्र में समिति में नए लोगों को जोड़कर उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
    समिति के मार्गदर्शक मंडल और वरिष्ठ सदस्यों की सर्वसम्मति संरक्षक श्री चक्रधर पटेल एवं प्रख्यात चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत अग्रवाल जी को अध्यक्ष का नया दायित्व सौंपा गया है। उनके साथ ही संगठनात्मक कार्यों में कुशल श्री प्रीतपाल टुटेजा जी को सचिव की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।समिति के कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन और संचालन के लिए श्रीमती पूनम सोलंकी जी को संयोजिका तथा श्री संजय जगवानी को सहसंयोजक का नया प्रभार दिया गया है।
    समिति के वित्तीय प्रबंधन को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने का जिम्मा श्री दीपक अग्रवाल जी को कोषाध्यक्ष के रूप में सौंपा गया है। इसके साथ ही, समिति की गतिविधियों और संदेशों को मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुँचाने के लिए श्रीमती विनीता अग्रवाल जी को मीडिया प्रभारी का नया दायित्व सौंपा गया है।
    समिति में इन नए लोगों को दायित्व दिए जाने पर नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने कहा, “रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से यह व्याख्यान माला गुरु घासीदास जी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम रही है। समिति में नई सोच और नई ऊर्जा के साथ नए लोगों को ये दायित्व इसीलिए दिए गए हैं ताकि हम सब मिलकर इस गौरवशाली परंपरा को और भव्य रूप दे सकें तथा ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को समाज के हर वर्ग तक ले जा सकें।”
    सचिव श्री प्रीतपाल टुटेजा और संयोजिका श्रीमती पूनम सोलंकी ने संयुक्त रूप से बताया कि नए ऊर्जावान साथियों को दायित्व मिलने के बाद समिति जल्द ही अपनी पहली आधिकारिक बैठक आयोजित करेगी, जिसमें आगामी व्याख्यान माला के भव्य आयोजन की रूपरेखा, तिथि और मुख्य वक्ताओं के नामों की घोषणा की जाएगी।
    समिति के इस नए गठन और शुरुआत पर शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पूरी कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
    भवदीय,
    श्रीमती विनीता अग्रवाल
    मीडिया प्रभारी
    गुरु घासीदास व्याख्यान माला समिति रायगढ़

    1002867310
    Oplus_131072
    Janta Top
    Previous ArticleGST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Next Article शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.