Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Tuesday, September 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    India

    GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’

    Janta TopBy Janta TopAugust 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji
    रायगढ़। जोरापाली स्थित जगदम्बा ट्रेलर्स में सेंट्रल GST की कार्रवाई को लेकर प्रकाशित खबर अब विवादों में घिरती नजर आ रही है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने प्रकाशित समाचार पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे उनके और उनके परिवार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली झूठी एवं भ्रामक खबर बताया है।
    उमेश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक बयान जारी कर कहा है कि दैनिक समाचार पत्र में उनके नाम का उल्लेख करते हुए उनके परिवार द्वारा संचालित जगदम्बा ट्रेलर्स से संबंधित खबर प्रकाशित की गई है, जिसका वे स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं।
    ‘खबर गलत है तो तीन दिन में खंडन और माफी छापें’
    उमेश अग्रवाल ने अपने बयान में समाचार पत्र को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि यदि प्रकाशित समाचार तथ्यहीन है, तो आगामी तीन दिनों के भीतर मुख्य पृष्ठ पर खबर का खंडन और क्षमा-याचना प्रकाशित की जानी चाहिए।
    उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक तरीके से खंडन एवं क्षमा-याचना प्रकाशित नहीं की जाती है, तो वे अपने संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए संबंधित समाचार पत्र के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की कार्रवाई करेंगे।
    परिवार द्वारा संचालित प्रतिष्ठान का नाम जोड़ने पर सवाल
    उमेश अग्रवाल की आपत्ति का सबसे बड़ा केंद्र यह है कि समाचार में उनके नाम को उनके परिवार द्वारा संचालित जगदम्बा ट्रेलर्स से जोड़कर प्रस्तुत किया गया। उनका कहना है कि इस तरह की खबर से उनकी और उनके परिवार की सामाजिक एवं सार्वजनिक छवि प्रभावित हो सकती है।
    उन्होंने इसे महज एक सामान्य समाचार का मामला नहीं मानते हुए अपनी प्रतिष्ठा से जुड़ा गंभीर विषय बताया है।
    अखबार की खबर में क्या कहा गया था?
    प्रकाशित खबर की कटिंग के अनुसार, जोगरापाली स्थित जगदम्बा ट्रेलर्स में सेंट्रल GST की टीम के पहुंचने और कारोबारी लेन-देन तथा टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की जांच किए जाने का उल्लेख है। खबर में टीम द्वारा रिकॉर्ड खंगाले जाने की बात कही गई है।
    हालांकि, उमेश अग्रवाल ने इस खबर की प्रस्तुति और उसमें उनके नाम के उल्लेख पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे गलत बताया है।
    अब आमने-सामने दो दावे
    इस पूरे मामले में अब तस्वीर दो अलग-अलग दावों के बीच खड़ी है। एक ओर प्रकाशित समाचार में GST टीम की कार्रवाई और रिकॉर्ड की जांच का उल्लेख किया गया है, वहीं दूसरी ओर उमेश अग्रवाल ने सार्वजनिक रूप से उस खबर को झूठा और भ्रामक बताते हुए उसका खंडन किया है।
    ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि प्रकाशित खबर में उमेश अग्रवाल के संबंध में किए गए दावों का आधार क्या था और क्या समाचार पत्र उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देता है?
    तीन दिन की चेतावनी ने बढ़ाई हलचल
    उमेश अग्रवाल की ओर से तीन दिन की समय-सीमा और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के बाद मामला और गरमा गया है। यदि उनके मुताबिक निर्धारित समय में खंडन और क्षमा-याचना प्रकाशित नहीं होती है, तो मामला कानूनी स्तर तक पहुंच सकता है।
    अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि समाचार पत्र की ओर से क्या जवाब आता है और क्या प्रकाशित खबर के संबंध में कोई स्पष्टीकरण या खंडन सामने आता है।
    जंनता टॉप.कॉम की टिप्पणी: इस रिपोर्ट में उमेश अग्रवाल द्वारा सार्वजनिक रूप से लगाए गए आरोप और उनका पक्ष प्रमुखता से रखा गया है। प्रकाशित GST कार्रवाई संबंधी खबर तथा उमेश अग्रवाल के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जंताटॉप.कॉम द्वारा नहीं की गई है। संबंधित पक्ष को अपना पक्ष रखने का पूरा अधिकार है।

    Janta Top
    Previous Articleसंगठन ही शक्ति है: पवन साय जी ने रायगढ़ भाजपा पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र, कहा – बूथ तक पहुंचे हमारी नीतियां*
    Next Article रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे

    August 22, 2026

    80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

    August 17, 2026

    संत बिनोबा नगर में ध्वजारोहण कर मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.