Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Wednesday, September 16
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    India

    भाजपा को बड़ा झटका! पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा शीर्ष नेतृत्व की कथित कार्यशैली और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर चर्चाएं तेज, संगठन में मचा राजनीतिक भूचाल

    Janta TopBy Janta TopJuly 1, 2026Updated:July 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Op ji
    Op ji

    भाजपा को बड़ा झटका! पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी की

    रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी को रायगढ़ जिले में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे तथा आदिवासी समाज के प्रभावशाली नेता रवि भगत ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अध्यक्ष भाजपा  रायपुर  मंडल रेशम होता को अपना त्यागपत्र सौंपते हुए निजी कारणों का हवाला दिया है।

    1002867310
    Oplus_131072

     

    रायगढ़ जिले की लैलूंगा विधानसभा से आने वाले रवि भगत लंबे समय से भाजपा और हिंदुत्व की विचारधारा के मुखर समर्थक माने जाते रहे हैं। संगठन में उनकी पहचान एक जमीनी, संघर्षशील और हिंदूवादी विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने वाले नेता के रूप में रही है। उनकी धर्मपत्नी वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं।

     

    अपने त्यागपत्र में रवि भगत ने लिखा है कि भाजपा ने एक छोटे से गांव के व्यक्ति को जो सम्मान और पहचान दी, उसके लिए वे पार्टी के प्रति सदैव आभारी रहेंगे। हालांकि निजी कारणों से वे प्राथमिक सदस्यता छोड़ रहे हैं और उनके त्यागपत्र को स्वीकार करने का आग्रह किया है। उन्होंने अपने पत्र की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और रायगढ़ जिला अध्यक्ष को भी प्रेषित की है।

     

    इधर, रवि भगत के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की कथित मनमानी, लंबे समय से संघर्ष कर रहे पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और संगठन में बढ़ती नाराजगी इस फैसले की बड़ी वजह मानी जा रही है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। स्वयं रवि भगत ने अपने त्यागपत्र में केवल “निजी कारणों” का ही उल्लेख किया है और भाजपा की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

     

    रायगढ़ और विशेषकर लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में रवि भगत का मजबूत जनाधार माना जाता है। ऐसे में उनके इस्तीफे को केवल एक सामान्य संगठनात्मक घटना नहीं, बल्कि जिले की भाजपा राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि भाजपा नेतृत्व इस इस्तीफे पर क्या रुख अपनाता है और रवि भगत की आगे की राजनीतिक रणनीति क्या होगी।

     

    — Jantatop.Com

    Janta Top
    Previous Article“रूंगटा संस की जनसुनवाई पर अचानक ब्रेक! कलेक्टर के पत्र के बाद पर्यावरण मंडल ने अगले आदेश तक लगाई रोक” 2 जुलाई को होनी थी जनसुनवाई, ऐन पहले हुई स्थगित; स्टील प्लांट विस्तार परियोजना फिर चर्चा में। — Jantatop.Com
    Next Article सिंघल स्टील के मेगा प्लांट पर बवाल! 1.08 करोड़ लीटर पानी रोज, लाखों टन फ्लाई ऐश, EIA रिपोर्ट पर सवाल… क्या रायगढ़ के भविष्य से हो रहा है समझौता? सिंघल स्टील प्लांट पर जनता का प्रहार… ‘रायगढ़ कोई प्रयोगशाला नहीं साहेब!'”
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे

    August 22, 2026

    GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’

    August 19, 2026

    80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

    August 17, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.