Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Tuesday, September 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    रायगढ़

    सशक्त नेतृत्व का अभाव या अंतर्कलह? एल्डरमैन घोषणा के बाद रायगढ़ भाजपा में बगावत के बीज

    Janta TopBy Janta TopJuly 3, 2026Updated:July 3, 2026No Comments4 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji
    विशेष संवाददाता, रायगढ़
    रायगढ़।  अनुशासन और कैडर-बेस्ड राजनीति का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन दिनों रायगढ़ में आंतरिक कलह और गुटबाजी के सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। हाल ही में हुई एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की घोषणा ने पार्टी के भीतर धधक रही असंतोष की आग को घी देने का काम किया है। इस फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के विरोध के स्वर इस कदर मुखर हुए हैं कि संगठन की आंतरिक स्थिति पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है।
    चौंकाने वाली बात यह है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले का विरोध किसी नए कार्यकर्ता ने नहीं, बल्कि मंडल से लेकर जिला और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों द्वारा सार्वजनिक रूप से किया जा रहा है।
    जिलाध्यक्ष के ‘फ्लॉप शो’ और गिरवी सियासत पर तीखे बाण
    एल्डरमैन की सूची सामने आते ही मचे घमासान की सबसे गाढ़ी गाज सीधे जिला संगठन की कप्तानी पर गिरी है। असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्तमान जिलाध्यक्ष के नेतृत्व को आड़े हाथों लेते हुए इसे ‘अल्ट्रा फ्लॉप शो’ करार दे दिया। सोशल मीडिया और शहर के चौक-चौराहों पर चर्चाओं का बाजार इस बात को लेकर गर्म है कि जिनके खुद के पैर डगमगा रहे हों, वे संगठन को क्या संभालेंगे।
    नाराज कार्यकर्ताओं ने अतीत के पन्ने पलटते हुए याद दिलाया कि जब महोदय जिला महामंत्री के पद पर आसीन थे, तब अपनी ही अगुवाई वाली विधानसभा सीट को विपक्षी पाले में ‘गिरवी’ रख बैठे थे। तंज कसने वालों ने यहाँ तक कह दिया कि जिस नेतृत्व के खाते में खुद की हार दर्ज हो, उसकी पसंद भला कैसी होगी!
    इतना ही नहीं, घरघोड़ा नगर पंचायत के पुराने जख्मों को भी दोबारा हरा किया गया। कार्यकर्ताओं ने सरेआम आरोप लगाया कि जब घरघोड़ा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत के पार्षद थे, तब किसी ‘अदृश्य सेटिंग’ और दबाव के आगे घुटने टेक दिए गए और भाजपा की थाली से खींचकर अध्यक्ष की कुर्सी एक निर्दलीय की झोली में डाल दी गई। कार्यकर्ताओं का सीधा सवाल है कि जो नेतृत्व अपने बहुमत को संभाल नहीं पाया, वह अब अपनों के हक में क्या फैसला लेगा?
    महिला प्रतिनिधित्व और जातीय समीकरण पर उठे सवाल
    इस सूची के सामने आने के बाद भाजपा के उन दावों पर भी स्थानीय स्तर पर उंगलियां उठ रही हैं जो वह राष्ट्रीय स्तर पर महिला सशक्तिकरण और 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को लेकर करती है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि धरातल पर महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के मामले में इस सूची में भारी उदासीनता बरती गई है।
    इसके साथ ही, रायगढ़ के सामाजिक और जातीय समीकरण को साधने में भी स्थानीय चयन प्रक्रिया पूरी तरह विफल नजर आई। राजनैतिक विश्लेषकों का अनुमान था कि सभी समाजों को प्रतिनिधित्व मिलेगा, लेकिन सूची आते ही सारे कयास धरे के धरे रह गए। कुल 8 मनोनीत एल्डरमैन में से 3 नाम (मनोज शर्मा, शशिकांत शर्मा और पप्पू कुमार पाण्डेय) एक ही वर्ग से होने के कारण जातिगत संतुलन का गणित पूरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे अन्य समाजों के दावेदारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
    कार्यकर्ताओं की योग्यता बनाम आपसी खींचतान
    राजनैतिक गलियारों में चर्चा इस बात पर नहीं है कि जो 8 नाम घोषित हुए हैं, वे अयोग्य हैं। जमीनी हकीकत यह है कि मनोनीत किए गए सभी 8 सदस्य लगातार सामाजिक और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं और उनका अपना मजबूत वजूद है। लेकिन, स्थानीय स्तर पर मजबूत समन्वय के अभाव और बड़े नेताओं की आपसी खींचतान (कोर कमेटी की अंदरूनी लड़ाई) ने इन कर्मठ कार्यकर्ताओं की नियुक्ति के जश्न को भी विवादों के साए में ला खड़ा किया है।
    अब देखना यह होगा कि अपने ही पदाधिकारियों द्वारा संगठन के फैसलों पर उठाए जा रहे इन गंभीर और तीखे सवालों पर प्रदेश नेतृत्व अनुशासनहीनता के तहत कोई कड़ा कदम उठाता है, या फिर रायगढ़ भाजपा में आंतरिक असंतोष की यह खाई और गहरी होती जाएगी।

    Janta Top
    Previous Articleसिंघल स्टील के मेगा प्लांट पर बवाल! 1.08 करोड़ लीटर पानी रोज, लाखों टन फ्लाई ऐश, EIA रिपोर्ट पर सवाल… क्या रायगढ़ के भविष्य से हो रहा है समझौता? सिंघल स्टील प्लांट पर जनता का प्रहार… ‘रायगढ़ कोई प्रयोगशाला नहीं साहेब!'”
    Next Article दिन-रात रायगढ़ की तस्वीर बदलने में लीन हैं वित्त मंत्री ओपी चौधरी; क्या उनकी बेदाग छवि की आड़ में खेल रहा है स्थानीय नेतृत्व? सुशासन तिहार’ या वरिष्ठों का अपमान? मंच पर पहली लाइन में कांग्रेसी ‘प्रवासी’, चौथी कतार में भाजपा के भीष्म पितामह!
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.