Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • कब्रिस्तान और चरनोई डकार गए रायगढ़ के रसूखदार कॉलोनाइजर! साहब से ‘सेटिंग’ कर बिना बिक्री नकल के कूट दी आवंटित भूमि की रजिस्ट्री, कलेक्टर जनदर्शन में खुली पोल
    • विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन 29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न
    • उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में “स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन 2026-27” उत्साहपूर्वक संपन्नलोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है छात्र परिषद चुनाव: चेयरमैन श्री गौतम चौधरी
    • रायगढ़ भू-घोटाला: सत्यनारायण बाबा की तपस्या, श्मशान का आवंटन और रसूखदारों का राज! अब हाई कोर्ट जाने की तैयारी
    • स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ( ITI ) अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!
    • **स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ITI अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!**
    • रायगढ़ में हाईअलर्ट! कलेक्टर और SSP एक्शन में, हीराकुंड बांध के 17 गांवों पर नजर; गंधरी पुलिया बंद, नंबर नोट कर लो बॉस!
    • संतुलन की राजनीति: ‘प्रवासियों’ को पद तो 3 दशक के तपस्वी मंजुल दीक्षित को भी मिला सम्मान; मंत्री ओपी चौधरी की पहल से मूल कार्यकर्ताओं में खुशी
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Wednesday, July 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    India

    बिना अनुमति सड़क खोदकर तोड़ी निगम की पाइपलाइन, पेयजल संकट के बाद FIR दर्ज

    Janta TopBy Janta TopMay 14, 2026Updated:May 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Oplus_131072

    रायगढ़। शहर में अवैध निर्माण और निगम संपत्तियों से छेड़छाड़ करने वालों पर अब नगर निगम का डंडा चलना शुरू हो गया है। मिट्ठूमुड़ा स्थित सावित्री नगर रोड पर बिना अनुमति सड़क खोदाई कर निर्माण कार्य कराए जाने और निगम की मुख्य जल प्रदाय पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने के मामले में निगम प्रशासन ने थाना जूटमिल में एफआईआर दर्ज कराई है।

     

    1002867310
    Oplus_131072

    जानकारी के मुताबिक मॉलधक्का रोड स्थित शिवम होटल के पास अभिषेक अग्रवाल द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण के दौरान मुख्य सड़क पर करीब छह जगह खुदाई कर दी गई, जिससे निगम की मुख्य पानी सप्लाई पाइपलाइन फूट गई। पाइपलाइन टूटने से 13 मई की सुबह ट्रांसपोर्ट नगर, राजीव नगर, मिट्ठू मोड़, सावित्री नगर और चमड़ा गोदाम सहित कई इलाकों में पानी सप्लाई बाधित रही। भीषण गर्मी में पानी संकट खड़ा होने से लोगों में भारी नाराजगी देखी गई।

     

    स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मामले पर कड़ी आपत्ति जताई। जांच में सामने आया कि सड़क खोदाई और निर्माण कार्य के लिए निगम या किसी सक्षम विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। निगम प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर न सिर्फ सरकारी व्यवस्था को प्रभावित किया गया, बल्कि आम लोगों को भी गंभीर परेशानी में डाला गया।

     

    मामले को गंभीर मानते हुए नगर निगम ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, बिना अनुमति सड़क कटिंग करने और सार्वजनिक व्यवस्था बाधित करने जैसे प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज कराया है।

     

    नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने साफ कहा है कि निगम की सड़क, पाइपलाइन और अन्य सार्वजनिक सुविधाएं जनता की संपत्ति हैं। इनके साथ छेड़छाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भवन निर्माताओं और ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी निर्माण या खुदाई कार्य से पहले विधिवत अनुमति लेना अनिवार्य है, अन्यथा सीधे एफआईआर की कार्रवाई होगी।

     

    “मनमानी खुदाई और अवैध निर्माण अब भारी पड़ने वाला है” — निगम की इस कार्रवाई के बाद शहर में बिना अनुमति काम कराने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

    Janta Top
    Previous Article22 करोड़ी प्रोजेक्ट पर कांग्रेस हमलावर, जयंत ठेठवार बोले — “जनता के घरों पर चलेगा बुलडोजर तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस”
    Next Article रायपुर: भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, अनुपम पाल ने दिए निर्देश कुम्हार, बढ़ई, लोहार जैसे शिल्पकारों को भी जोड़ेगा प्रकोष्ठ: शरद श्रीवास्तव
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    **स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ITI अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!**

    July 11, 2026

    भाजपा को बड़ा झटका! पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा शीर्ष नेतृत्व की कथित कार्यशैली और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर चर्चाएं तेज, संगठन में मचा राजनीतिक भूचाल

    July 1, 2026

    12 वर्ष मोदी सरकार के पूर्ण होने पर प्रबुद्धजन जनसंपर्क अभियान के तहत साहित्य एवं संस्कृति जगत की विशिष्ट विभूतियों से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुपम पाल ने की आत्मीय भेंट

    June 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.