Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • “3 रुपये 27 पैसे की बचत और 700 मीटर का संदेश, शहर में चर्चा में महापौर जी की पदयात्रा”
    • रायगढ़ “19 मई की जनसुनवाई पर रोक की मांग,“गारे पेल्मा जनसुनवाई रोकने हाईकोर्ट पहुंचे पर्यावरण प्रेमी दीपक शर्मा”
    • रायगढ़ की महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या, तुमिडीह डैम किनारे नग्न अवस्था में मिला शव, चेहरे को पत्थर से कुचला
    • रायपुर: भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, अनुपम पाल ने दिए निर्देश कुम्हार, बढ़ई, लोहार जैसे शिल्पकारों को भी जोड़ेगा प्रकोष्ठ: शरद श्रीवास्तव
    • बिना अनुमति सड़क खोदकर तोड़ी निगम की पाइपलाइन, पेयजल संकट के बाद FIR दर्ज
    • 22 करोड़ी प्रोजेक्ट पर कांग्रेस हमलावर, जयंत ठेठवार बोले — “जनता के घरों पर चलेगा बुलडोजर तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस”
    • “जब देश पर आई तेल की मार, तब मंत्री जी ने छोड़ दिया शान-ओ-शौकत का दरबार!”
    • सरिया में बनेगा 100 बिस्तर का आधुनिक सिविल अस्पताल, ₹18 करोड़ की परियोजना का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Friday, May 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    You are at:Home»छत्तीसगढ»रायपुर: भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, अनुपम पाल ने दिए निर्देश कुम्हार, बढ़ई, लोहार जैसे शिल्पकारों को भी जोड़ेगा प्रकोष्ठ: शरद श्रीवास्तव
    छत्तीसगढ

    रायपुर: भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, अनुपम पाल ने दिए निर्देश कुम्हार, बढ़ई, लोहार जैसे शिल्पकारों को भी जोड़ेगा प्रकोष्ठ: शरद श्रीवास्तव

    Janta TopBy Janta TopMay 14, 2026Updated:May 14, 2026No Comments2 Mins Read

    भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न

    छत्तीसगढ़ भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अनुपम पाल की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। 

    बैठक में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के आगामी कार्यक्रमों एवं कार्यप्रणाली पर गंभीरतापूर्वक चर्चा संपन्न हुई।

    प्रदेश संयोजक अनुपम पाल ने निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों के कलाकारों को एकजुट कर उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी एवं उनसे प्राप्त होने वाले लाभ को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाए।

    प्रदेश सहसंयोजक शरद श्रीवास्तव ने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को केवल नृत्य एवं संगीत तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। कला का क्षेत्र अत्यंत विशाल है। कुम्हार, बढ़ई, लोहार जैसे शिल्पकार भी अपनी कला से निर्मित वस्तुओं में प्राण डालते हैं अर्थात किसी भी वस्तु अथवा विचार का सृजन करने वाला व्यक्ति कलाकार है और वह हमारे प्रकोष्ठ का हिस्सा हो सकता है। हमें ऐसे सभी कलाकारों के लिए कार्य करना है। 

    प्रदेश सहसंयोजक शरद अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि संगठन में पद की गरिमा बनाए रखते हुए सभी के साथ सकारात्मक व्यवहार करें एवं संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

    सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संपूर्ण टीम ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रदेश संगठन महामंत्री पवन देव साय से भेंट कर उन्हें बधाई प्रेषित की। अनुपम पाल के नेतृत्व में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय एवं कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज से भी सौजन्य भेंट कर अपनी आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।

    इस अवसर पर लेखक एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ निशु पाण्डेय द्वारा लिखित राष्ट्र को समर्पित पुस्तक “शब्द संग्राम” को अजय जामवाल एवं पवन देव साय को भेंट किया गया। साथ ही तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने की खुशी में सभी पदाधिकारियों को मिठाई का वितरण कर अपनी ख़ुशी साझा की गयी।

    बैठक में प्रदेश सहसंयोजक शरद श्रीवास्तव, शरद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी निशु पाण्डेय, सोशल मीडिया प्रभारी रवि जग्गी, कोषाध्यक्ष मुकेश जोशी, कार्यक्रम प्रभारी तेजराम साहू, सह मीडिया प्रभारी रामानंद त्रिपाठी, सह सोशल मीडिया प्रभारी सत्येंद्र सोनी, सह कार्यक्रम प्रभारी सुतापा दास, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती बोबी दास, श्रीमती आराधना पाण्डेय, सुब्रतो दासगुप्ता, ताराचंद मेहर, जिला संयोजक दुर्ग अबीर गोयल, रायपुर ग्रामीण संयोजक प्रेम साधवानी एवं सहसंयोजक संतोष थापा उपस्थित रहे।

    निशु पाण्डेय  

    प्रदेश मीडिया प्रभारी  

    भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ 

    Janta Top
    Previous Articleबिना अनुमति सड़क खोदकर तोड़ी निगम की पाइपलाइन, पेयजल संकट के बाद FIR दर्ज
    Next Article रायगढ़ की महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या, तुमिडीह डैम किनारे नग्न अवस्था में मिला शव, चेहरे को पत्थर से कुचला
    Janta Top
    • Website

    Related Posts

    “3 रुपये 27 पैसे की बचत और 700 मीटर का संदेश, शहर में चर्चा में महापौर जी की पदयात्रा”

    May 15, 2026

    रायगढ़ “19 मई की जनसुनवाई पर रोक की मांग,“गारे पेल्मा जनसुनवाई रोकने हाईकोर्ट पहुंचे पर्यावरण प्रेमी दीपक शर्मा”

    May 15, 2026

    रायगढ़ की महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या, तुमिडीह डैम किनारे नग्न अवस्था में मिला शव, चेहरे को पत्थर से कुचला

    May 15, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.