Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Tuesday, September 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    रायगढ़

    600 वर्गफुट से ज्यादा कब्जा है तो खाली करने को रहिए तैयार, वर्ना नहीं मिलेगा पट्टा और चलेगा बुलडोजर

    Janta TopBy Janta TopJuly 20, 2026Updated:July 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji

     

    रायगढ़। नगर निगम और नगरीय निकायों की शासकीय नजूल भूमि पर सालों से कब्जा जमाकर बैठे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय विकास एवं राजस्व विभाग द्वारा नजूल पट्टा अधिकार अधिनियम के तहत जमीन का पट्टा बांटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। लेकिन इस बार पट्टा पाने के लिए कड़े नियम और शर्तें तय कर दी गई हैं। साफ कर दिया गया है कि नगर निगम क्षेत्र में अधिकतम 600 वर्गफुट और अन्य नगर निकायों में 800 वर्गफुट जमीन का ही पट्टा दिया जाएगा। इससे ज्यादा जमीन पर कब्जा मिला तो अतिरिक्त हिस्सा खाली करना ही पड़ेगा।

    1002867310
    Oplus_131072

    जितना ज्यादा कब्जा, उतना हिस्सा स्वयं हटाना होगा

    सरकार के नए नियमों के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति ने नगर निगम क्षेत्र में 1000 वर्गफुट सरकारी जमीन पर कब्जा करके मकान बना लिया है, तो उसे 400 वर्गफुट जमीन खुद ही खाली करनी होगी। अगर कोई व्यक्ति अतिरिक्त जमीन खाली नहीं करता है, तो उसका पट्टा पूरी तरह निरस्त कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, प्रशासन द्वारा उस अतिरिक्त अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटा दिया जाएगा।

    खाली प्लाॉट पर नहीं मिलेगा पट्टा, आवासीय होना जरूरी

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल खाली जमीन घेरकर रखने वालों को पट्टा नहीं दिया जाएगा। पट्टा सिर्फ उन्हीं जमीनों का बनेगा जहां वास्तव में मकान बना हुआ है और लोग निवास कर रहे हैं। इसके अलावा वह जमीन मास्टर प्लान में आवासीय उपयोग (Residential Use) के लिए दर्ज होनी चाहिए। व्यावसायिक या अन्य श्रेणी की जमीनों पर यह नियम लागू नहीं होगा।

    सांठ-गांठ रोकने के लिए 2017 की कट-ऑफ डेट लागू

    सरकारी जमीनों पर फर्जी तरीके से कब्जा दिखाकर पट्टा हथियाने और सांठ-गांठ करने वालों पर लगाम कसने के लिए सरकार ने 20 अगस्त 2017 की कट-ऑफ तारीख तय की है। इसका मतलब यह है कि पट्टा केवल उन्हीं को मिलेगा जो 20 अगस्त 2017 से पहले से उस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं।

    पात्रता साबित करने के लिए आवेदकों को 20 अगस्त 2017 से पहले जारी किए गए निम्नलिखित दस्तावेजों में से कोई प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा:

    1. मतदाता सूची में नाम (वोटर आईडी)

    2. पुराना बिजली बिल या टेलीफोन बिल

    3. नगर निगम की संपत्ति कर (प्रॉपर्टी टैक्स) या जलकर रसीद

    4. दुकान अनुज्ञा (दुकान लाइसेंस)

    5. 2017 से पहले का आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस

    15 अगस्त 2026 तक शहर के हर वार्ड में चलेगा सर्वे

    फिलहाल नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें शहर के सभी वार्डों में जाकर जमीनों की नाप-जोख कर रही हैं। कौन कितने क्षेत्रफल पर काबिज है और मकान 2017 से पहले का है या नहीं, इसकी पूरी सूची तैयार की जा रही है। यह सर्वे का काम 15 अगस्त 2026 तक लगातार जारी रहेगा। सर्वे रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही पात्र हितग्राहियों को पट्टे का वितरण किया जाएगा।

     

    Janta Top
    Previous Articleहेडलाइन: ‘गुरुजी’ की तगड़ी घेराबंदी! अब घर बैठे हाजिरी लगाने का खेल खत्म, 100 मीटर के दायरे में आते ही फूले हाथ-पांव!
    Next Article रायगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव: ‘नाम पॉलिटिक्स’ और गुटबाजी से गरमाई सियासत, दिग्गजों की साख दांव पर यूथ कांग्रेस चुनाव में डमी कैंडिडेट का खेल, उमेश पटेल बनाम देवेंद्र यादव की प्रतिष्ठा की लड़ाई रायगढ़ में युवा कांग्रेस का महासंग्राम: अध्यक्ष पद पर 11 दावेदार, महिला उम्मीदवार ने बढ़ाई टक्कर
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.