Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Tuesday, September 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    रायगढ़

    रायगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव: ‘नाम पॉलिटिक्स’ और गुटबाजी से गरमाई सियासत, दिग्गजों की साख दांव पर यूथ कांग्रेस चुनाव में डमी कैंडिडेट का खेल, उमेश पटेल बनाम देवेंद्र यादव की प्रतिष्ठा की लड़ाई रायगढ़ में युवा कांग्रेस का महासंग्राम: अध्यक्ष पद पर 11 दावेदार, महिला उम्मीदवार ने बढ़ाई टक्कर

    Janta TopBy Janta TopJuly 20, 2026Updated:July 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji

     

    रायगढ़। जिले में विधानसभा चुनाव का माहौल नहीं है, फिर भी राजनीतिक गलियारों में हलचल किसी चुनाव से कम नहीं है। वजह है भारतीय युवा कांग्रेस का संगठनात्मक चुनाव। नामांकन प्रक्रिया पूरी होते ही रायगढ़ की सियासत का तापमान अचानक बढ़ गया है। शहर से लेकर खरसिया, पुसौर, धरमजयगढ़ और लैलूंगा तक कार्यकर्ताओं के बीच एक ही चर्चा है – आखिर युवा कांग्रेस की कमान किसके हाथ जाएगी?

    1002867310
    Oplus_131072

     

    नाम पॉलिटिक्स’ से बिगड़ा समीकरण

    इस चुनाव की सबसे चर्चित बात उम्मीदवारों के नाम को लेकर है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार प्रमुख दावेदारों को पटखनी देने के लिए उनके नाम से मिलते-जुलते प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है।

     

    शहर अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदार आरिफ हुसैन के सामने एक और आरिफ हुसैन ने नामांकन किया है। इसी तरह प्रदेश महासचिव पद के दावेदार अनमोल अग्रवाल और आशीष जायसवाल के नाम से भी डमी उम्मीदवारों के फॉर्म जमा हुए हैं। माना जा रहा है कि इस रणनीति के पीछे मतदाताओं को भ्रमित कर वोटों का गणित बिगाड़ने की मंशा है।

     

    उमेश पटेल बनाम देवेंद्र यादव: असली मुकाबला

    कहने को यह युवाओं का चुनाव है, लेकिन पर्दे के पीछे पूर्व मंत्री उमेश पटेल और विधायक देवेंद्र यादव के गुटों के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है।

     

    खरसिया विधानसभा क्षेत्र इस बार सबसे हॉट सीट बना हुआ है। यहां उमेश पटेल समर्थक प्रवीण पांडेय के सामने देवेंद्र यादव गुट से जुड़े आकाश मिश्रा चुनाव मैदान में हैं। वहीं शहर जिला अध्यक्ष पद पर उमेश पटेल गुट के आरिफ हुसैन और देवेंद्र यादव गुट के रितेश तिवारी के बीच कांटे की टक्कर है।

     

    महिला उम्मीदवार और प्रदेश स्तर की खींचतान

    शहर अध्यक्ष पद की रेस में संजना श्रीवास्तव के उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि संजना के पीछे उमेश पटेल गुट के रवि पाण्डेय की सक्रिय भूमिका है।

     

    उधर प्रदेश महासचिव पद के लिए भी रायगढ़ से अनमोल अग्रवाल और प्राची दुबे के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। अनमोल को उमेश पटेल गुट और प्राची को देवेंद्र यादव गुट से जुड़ा माना जा रहा है।

     

    क्या कहते हैं दावेदार

    आरिफ हुसैन का दावा है कि उन्होंने एनएसयूआई के समय से संगठन के लिए काम किया है और कार्यकर्ताओं का समर्थन उनके साथ है। वहीं रितेश तिवारी खुद को जमीनी कार्यकर्ता बताते हुए वफादारी के आधार पर वोट मांग रहे हैं।

     

    संगठन के किसी भी वरिष्ठ नेता ने सार्वजनिक रूप से किसी का नाम नहीं लिया है। जीत-हार का फैसला अब डिजिटल सदस्यता और वोटिंग प्रक्रिया के बाद ही होगा।

     

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस चुनाव के नतीजे न सिर्फ युवा कांग्रेस का नेतृत्व तय करेंगे, बल्कि आने वाले समय में रायगढ़ कांग्रेस की दिशा भी तय करेंगे।

     

     

    Janta Top
    Previous Article600 वर्गफुट से ज्यादा कब्जा है तो खाली करने को रहिए तैयार, वर्ना नहीं मिलेगा पट्टा और चलेगा बुलडोजर
    Next Article रायगढ़: अब कलाई पर बंधेगी ऐसी राखी, जो बाद में बनेगी पौधा! बीज राखियों से हरियाली का अनोखा संदेश
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.