कोतरा रोड थाना क्षेत्र की घटना, DSP नागवंशी बोले— आरोपियों की तलाश जारी; वार्ड पार्षद ने जताया दुख
रायगढ़ | Jantatop.Com
रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर में युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। भगवानपुर होंडई शो-रूम के सामने सीतापुर स्थित एक रूम के पास 16 मई की सुबह करीब 4 बजे युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान तिलक वर्मा (23 वर्ष), पिता खगेंद्र वर्मा, निवासी भगवानपुर रायगढ़ के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक 15 मई की रात करीब 1:30 बजे से 3 बजे के बीच तिलक अपने मित्र अमन बसोड़ (21 वर्ष), पिता मनहरण बसोड़ के साथ शराब पीते हुए घूम रहा था। दोनों के बीच कई बार विवाद और झगड़ा भी हुआ था।











