Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Tuesday, September 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    छत्तीसगढ

    “तपती गर्मी में राष्ट्रभाव का तप… रायगढ़ में संघ शिक्षा वर्ग बना संस्कार और संगठन की पाठशाला”

    Janta TopBy Janta TopMay 18, 2026Updated:May 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji

     

     

    1002867310
    Oplus_131072

    34 जिलों से पहुंचे 107 तरुण व्यवसायी, अनुशासन-राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व का लिया प्रशिक्षण

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ की तपती गर्मी के बीच रायगढ़ इन दिनों राष्ट्रभाव, अनुशासन और संगठन साधना का केंद्र बना हुआ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित “संघ शिक्षा वर्ग – तरुण व्यवसायी” का शुभारंभ रायगढ़ के वैदिक इंटरनेशनल स्कूल परिसर में विधिवत रूप से हुआ। 16 मई से 1 जून 2026 तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण वर्ग में छत्तीसगढ़ के 34 जिलों से आए 107 शिक्षार्थी भाग ले रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन के लिए 30 अनुभवी शिक्षक मौजूद हैं।

    कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना, वर्गाधिकारी संजय पांडेय एवं प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा उपस्थित रहे।

    अपने संबोधन में डॉ. सक्सेना ने कहा कि “भारत केवल जमीन का टुकड़ा नहीं, बल्कि हजारों वर्षों से जीवित एक सांस्कृतिक चेतना है।” उन्होंने आदि शंकराचार्य के चार मठों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर से दक्षिण तक जुड़ी आस्था ही भारत की असली ताकत है। भाषा, पंथ और क्षेत्र अलग हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रभाव एक होना चाहिए।

    Rss

    उन्होंने यह भी कहा कि जब-जब समाज जाति और क्षेत्र के नाम पर बंटा, तब-तब देश ने संकट झेला। इसी सोच को बदलने और संगठित समाज निर्माण के उद्देश्य से संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने इस विचार यात्रा की शुरुआत की थी।

    वर्ग में रोज सुबह से लेकर रात तक योग, व्यायाम, दंड, समता, गीत, बौद्धिक चर्चा और समूह चिंतन जैसे सत्र आयोजित हो रहे हैं। यहां केवल शारीरिक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रसेवा का भाव भी तैयार किया जा रहा है। गर्मी भले ही तेज हो, लेकिन शिक्षार्थियों का उत्साह उससे कहीं ज्यादा दिखाई दे रहा है।

    कार्यक्रम स्थल पर संघ के शताब्दी वर्ष और “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमें इतिहास, संस्कृति और राष्ट्रजागरण से जुड़ी प्रेरक जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं।

    1 जून तक चलने वाले इस वर्ग के बाद ये शिक्षार्थी अपने-अपने क्षेत्रों में समाज और राष्ट्रकार्य को नई गति देने के उद्देश्य से सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

    — Jantatop.Com

    Janta Top
    Previous Articleअंततः जिंदगी की जंग हार गए इंस्पेक्टर अमित शुक्ला
    Next Article इतिहास नहीं मिटेगा, रायगढ़ को मिलेगा हरियाली का नया अध्याय
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.