Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Tuesday, September 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    India

    सरपंच साहब का ‘दबंग’ अवतार: रूंगटा प्लांट की ‘डील’ में मंडल अध्यक्ष को पड़ा महंगा ‘हाथ’, वीडियो हुआ वायरल!

    Janta TopBy Janta TopJuly 31, 2026Updated:July 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji

    रायगढ़/अंचल (जनताटॉप.कॉम विशेष): रूंगटा प्लांट की जनसुनवाई भले ही फिलहाल टल गई हो, लेकिन पर्दे के पीछे का ‘खेल’ बदस्तूर जारी है। खबर गरम है कि आज नहीं तो कल होने वाली इस जनसुनवाई को साधने के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले प्रभावशाली लोगों, संभावित ‘विघ्नहर्ताओं’ और स्थानीय नेताओं की एक लंबी सूची तैयार की गई है। फॉर्मूला सीधा है—जिसको जो चाहिए, वो दो और अपने पाले में लाओ!

    लेकिन इसी ‘पाला बदलो और लाभ पाओ’ के चक्कर में अंचल के एक मंडल अध्यक्ष को लेने के देने पड़ गए।

    1002867310
    Oplus_131072

    क्या है पूरा माजरा?

    सूत्रों की मानें तो प्लांट से मिलने वाले किसी संभावित लाभ या काम का ‘टेंडर’ एक स्थानीय सरपंच के नाम पर फिक्स हो रहा था। लेकिन हमारे चतुर मंडल अध्यक्ष जी ने सोचा—साहब हम हैं, तो मलाई सरपंच क्यों खाए? उन्होंने धोखे से उस डील को अपने खाते में भुनाने का पूरा ‘मास्टरप्लैन’ सेट कर लिया।

    कहते हैं न, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती! सरपंच साहब को जैसे ही पता चला कि उनकी पीठ पीछे खेल हो गया है, उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

    सार्वजनिक मंच और गर्मागर्मी

    फिर क्या था? एक सार्वजनिक स्थान पर दोनों का सामना हो गया। शुरुआत तीखी बहसा-बहसी से हुई। मंडल अध्यक्ष जी अपनी अकड़ में थे और सरपंच साहब अपने हक के मारे जाने के गुस्से में। बहस इतनी बढ़ी कि शब्दों की मर्यादा टूट गई और मामला सीधे “हाथापाई” तक जा पहुंचा! बताया जा रहा है कि गुस्से में तमतमाए सरपंच साहब ने मंडल अध्यक्ष जी पर हाथ तक छोड़ दिया।

    कैमरे में कैद हुआ ‘हाई-वोल्टेज ड्रामा’

    यह पूरा वाकया जब घट रहा था, तब दूर खड़े कुछ तमाशबीनों ने अपने मोबाइल कैमरे ऑन कर लिए। यह पूरा ड्रामा वीडियो में कैद हो चुका है।

    जनताटॉप.कॉम का रुख:

    jantatop.com अपने पत्रकारिता के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए फिलहाल इस वीडियो को सार्वजनिक करना उचित नहीं समझता। लेकिन अगर भविष्य में यह ‘डीलबाजी’ और ‘हाथापाई’ का मामला कोई नया मोड़ लेता है या पुलिस-प्रशासन तक पहुंचता है, तो जनताटॉप.कॉम अपने पाठकों के लिए इस पूरी इनसाइड स्टोरी का धागा-धागा खोलकर विश्लेषण साझा करेगा।

    तब तक बने रहिए हमारे साथ… क्योंकि रूंगटा की जनसुनवाई से पहले अभी कई और ‘मुखौटे’ उतरने बाकी हैं!

     

    Janta Top
    Previous Articleआज शाम VC के जरिए सारंगढ़ शक्ति रायगढ़ जिले के महानदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ आपदा नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा बैठक लेंगे वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी संबंधित क्षेत्र के जिलधिशो को आवश्यक जानकारियों के साथ बैठक में मौजूद रहने के निर्देश
    Next Article रायगढ़ में बाहर से आए ‘क्रूर’ डिज़ानीमेला संचालक ‘मून’ का अत्याचार: स्थानीय महिलाओं का हक छीना, धमकी देकर भगाया!
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे

    August 22, 2026

    GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’

    August 19, 2026

    80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

    August 17, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.