Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Wednesday, September 16
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    छत्तीसगढ

    रायगढ़ वालों, अब जागिए… हवा हमारी, पानी हमारा, ज़मीन हमारी और ₹204 करोड़ भी अटके पड़े हैं!

    Janta TopBy Janta TopJune 21, 2026Updated:June 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji

    Jantatop.Com | जनहित की बात 

    रायगढ़। अगर कोई आम आदमी बिजली का बिल नहीं भरता है, तो कुछ ही दिनों में नोटिस आ जाता है और कार्रवाई शुरू हो जाती है। लेकिन रायगढ़ के 16 उद्योगों पर ₹204 करोड़ से अधिक का विद्युत शुल्क बकाया है और यह राशि वर्षों से बढ़ती चली गई है।

    1002867310
    Oplus_131072

    यह मामला सिर्फ बकाया राशि का नहीं, बल्कि जनता के अधिकार, सरकारी जवाबदेही और रायगढ़ के भविष्य का भी है।

    रायगढ़ ने उद्योगों को जमीन दी, पानी दिया और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करने का अवसर दिया। बदले में जनता को क्या मिला? बढ़ता प्रदूषण, धूल-धुआं, भारी वाहनों का दबाव और अब करोड़ों रुपये के बकाया का मामला।

    जानकारी के अनुसार, मुख्य विद्युत निरीक्षक कार्यालय रायपुर प्लांटों द्वारा स्वयं उपयोग की गई बिजली पर शुल्क की गणना कर नोटिस जारी करता है। इसके बाद वसूली के लिए उद्योग विभाग को बार-बार पत्र भेजे जाते हैं, लेकिन वसूली की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ती।

    यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने वर्षों तक करोड़ों रुपये का बकाया बढ़ता कैसे रहा और जिम्मेदार विभागों ने समय पर सख्ती क्यों नहीं दिखाई?

    जिन उद्योगों पर बकाया बताया गया है

    टीआरएन एनर्जी – ₹101.95 करोड़

    रायगढ़ इस्पात – ₹62.46 करोड़

    सिंघल स्टील – ₹24.33 करोड़

    रुक्मणी बायोमास – ₹13 करोड़

    मां काली एलॉयज – ₹9.48 करोड़

    सुनील इस्पात – ₹9.37 करोड़

    रूपाणाधाम स्टील – ₹8.47 करोड़

    सिंघल इंटरप्राइजेज – ₹5.80 करोड़

    स्काई एलॉयज – ₹3.51 करोड़

    श्याम इस्पात – ₹1.78 करोड़

    मां मंगला इस्पात – ₹1.39 करोड़

    झाकमझोरी इस्पात – ₹92.47 लाख

    सन स्टील कंपनी – ₹55.57 लाख

    रायगढ़ की जनता पहले से क्या झेल रही है?

    खराब होती हवा

    बढ़ता प्रदूषण और उड़ती राख

    दिन-रात भारी वाहनों का दबाव

    प्राकृतिक संसाधनों पर बढ़ता बोझ

    स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा

    अब जनता को यह सवाल पूछना होगा

    अगर आम आदमी के लिए नियम सख्त हैं, तो करोड़ों रुपये बकाया रखने वालों पर वर्षों तक नरमी क्यों?

    अगर उद्योग रायगढ़ के संसाधनों का उपयोग करते हैं, तो उनकी जवाबदेही कौन तय करेगा?

    एक बात याद रखिए

    रायगढ़ सिर्फ उद्योगों का नहीं, यहां रहने वाली लाखों लोगों का भी है।

    अगर मुनाफा कुछ लोगों का हो और उसकी कीमत पूरी जनता चुकाए, तो उस व्यवस्था पर सवाल उठाना जरूरी है।

    — Jantatop.Com

    Janta Top
    CG News Raigarh Compensation Issue Raigarh corruption news chhattisgarh Raigarh News water crisis raigarh
    Previous Articleनेपाल में रायगढ़ का परचम: 10 खिलाड़ियों ने जीते 10 स्वर्ण पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया तिरंगा
    Next Article फ़ादर डे स्पेशल: शहीद पिता की विरासत, मां का संघर्ष और बेटे का संकल्प: अभिनव कांत सिंह की प्रेरक कहानी
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.