Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Tuesday, September 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    रायगढ़

    रायगढ़: अब कलाई पर बंधेगी ऐसी राखी, जो बाद में बनेगी पौधा! बीज राखियों से हरियाली का अनोखा संदेश

    Janta TopBy Janta TopJuly 20, 2026Updated:July 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji

    रायगढ़ (जनता टॉप)। इस बार रक्षाबंधन पर सिर्फ भाई-बहन का प्यार ही नहीं बंधेगा, बल्कि धरती मां को भी एक अनमोल तोहफा मिलेगा। रायगढ़ जिले की स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने ऐसी अनोखी “बीज राखियां” तैयार की हैं, जो राखी का त्योहार खत्म होने के बाद भी अपना काम करती रहेंगी। यदि ये राखियां मिट्टी में पहुंच गईं, तो इनमें लगे देसी बीज अंकुरित होकर हरियाली की नई कहानी लिखेंगे।

     

    1002867310
    Oplus_131072

    कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिला पंचायत रायगढ़ और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) बिहान की इस अभिनव पहल ने पूरे जिले में उत्साह का माहौल बना दिया है। इस बार थीम है—”भाई की कलाई पर प्यार, धरती मां को उपहार।”

     

    धान, मक्का, सेमी, करेला, बरबटी और अन्य देसी बीजों से तैयार हो रही ये राखियां देखने में जितनी आकर्षक हैं, उतनी ही पर्यावरण के लिए उपयोगी भी हैं। यानी इस बार राखी सिर्फ रिश्तों की डोर नहीं, बल्कि हरियाली की उम्मीद भी बांधेगी।

     

    रक्षाबंधन के बाद अक्सर राखियां कूड़े में चली जाती हैं, लेकिन इन बीज राखियों की कहानी अलग है। मिट्टी मिलते ही इनमें लगे बीज अंकुरित होकर पौधे बन जाएंगे। यही वजह है कि यह अभियान तेजी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

     

    धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम दुलियामुड़ा-कोय लार की कृष्णा स्व-सहायता समूह की सदस्य कविता राठिया ने धान, भुट्टा, सेमी, करेला और बरबटी के बीजों से बेहद आकर्षक राखियां तैयार की हैं। उनका यह नवाचार अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है।

     

    रायगढ़ जिले के सभी सातों विकासखंडों में बीज राखियां बनाने का अभियान पूरे जोश के साथ चल रहा है। रायगढ़, धरमजयगढ़, लैलूंगा, तमनार, घरघोड़ा, पुसौर सहित हर क्षेत्र की महिलाएं अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।

     

    इस पहल को और रोचक बनाने के लिए 20 जुलाई को सातों विकासखंडों से एक-एक सर्वश्रेष्ठ बीज राखी का चयन किया जाएगा। डिजाइन, नवाचार, देसी बीजों का उपयोग, पर्यावरण संरक्षण का संदेश और रचनात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन होगा।

     

    27 जुलाई को चयनित सातों दीदियां जिले के शीर्ष अधिकारियों, जिनमें कलेक्टर भी शामिल होंगे, को अपने हाथों से बीज राखी बांधेंगी। इसके बाद उन्हें उनके नवाचार और पर्यावरण संरक्षण में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

     

    • रायगढ़ की यह अनूठी पहल अब सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं रह गई है, बल्कि हरियाली का जनसंदेश बनती जा रही है। अगर हर त्योहार को इसी तरह प्रकृति से जोड़ा जाए, तो आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और हरा-भरा भविष्य दिया जा सकता है। इस बार रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर बंधेगी ऐसी राखी, जो आने वाले दिनों में धरती की गोद में नई जिंदगी भी खिलाएगी।

    Janta Top
    Previous Articleरायगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव: ‘नाम पॉलिटिक्स’ और गुटबाजी से गरमाई सियासत, दिग्गजों की साख दांव पर यूथ कांग्रेस चुनाव में डमी कैंडिडेट का खेल, उमेश पटेल बनाम देवेंद्र यादव की प्रतिष्ठा की लड़ाई रायगढ़ में युवा कांग्रेस का महासंग्राम: अध्यक्ष पद पर 11 दावेदार, महिला उम्मीदवार ने बढ़ाई टक्कर
    Next Article पैसे पूरे हड़पे, मकान पर मारा डाका: रायगढ़ के ‘स्मार्ट’ विक्रेता का ऐसा खेल, एसएसपी तक पहुंची बात!
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.