रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ जिला की परिचयात्मक कार्यसमिति बैठक सोमवार को उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू के नेतृत्व में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और पिछड़ा वर्ग समाज से जुड़े विषयों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में संभाग प्रभारी शांतनु साहू, सह-प्रभारी आशीष जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, प्रदेश आमंत्रित सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, जिला प्रभारी देवेश निषाद, सह-प्रभारी चैतन महंत, जिला महामंत्री जतिन साव, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा रथू लाल गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण कतोरे एवं विलिस गुप्ता, जिला मंत्री पवन अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरंजन साहू, जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज मानिकपुरी, लक्ष्मी वैष्णव एवं यादलाल नायक, जिला महामंत्री जितेन्द्र निषाद एवं जगन्नाथ प्रधान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों के साथ उपाध्यक्ष, मंत्री, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल उपाध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
बैठक में वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से समाज के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने की बात कही गई।
इसके साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने को लेकर भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।