Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Tuesday, September 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    रायगढ़

    संतुलन की राजनीति: ‘प्रवासियों’ को पद तो 3 दशक के तपस्वी मंजुल दीक्षित को भी मिला सम्मान; मंत्री ओपी चौधरी की पहल से मूल कार्यकर्ताओं में खुशी

    Janta TopBy Janta TopJuly 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji
    रायगढ़। रायगढ़ जिला भाजपा के भीतर इन दिनों सांगठनिक नियुक्तियों और समीकरणों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पार्टी के भीतर संतुलन साधने की कवायद के बीच, कैबिनेट मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की एक बड़ी पहल सामने आई है। सालों से पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचने वाले वरिष्ठ नेता मंजुल दीक्षित को प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलना स्थानीय राजनीति में एक बड़ा और स्वागत योग्य कदम माना जा रहा है।
     3 दशक का निस्वार्थ सफर: जनता के बीच बनाई पहचान
    मंजुल दीक्षित का राजनीतिक सफर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में शुरू हुआ था। बीते तीन दशकों से भी अधिक समय से उन्होंने बिना किसी पद या लालच के संगठन को मजबूत करने का काम किया है। रायगढ़ और खरसिया विधानसभा की जनता के बीच उनकी छवि ऐसी है कि लोग उन्हें सीधे भाजपा के ‘कमल फूल’ का पर्याय मानते हैं। मंजुल दीक्षित ने यह साबित किया है कि असली नेता किसी पद की बैसाखी से नहीं, बल्कि जनता के बीच लगातार सक्रिय रहकर बनता है।
    जहाँ ‘प्रवासियों’ को जगह, वहाँ मूल कार्यकर्ताओं का भी हक
    राजनीतिक गलियारों में यह बात लगातार उठ रही थी कि पार्टी में संतुलन होना बेहद जरूरी है। हाल ही में विपक्षी खेमे से आए ‘प्रवासी’ नेताओं, खासकर खुद को ‘गेरवानी नरेश’ के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रहे एक पूर्व कांग्रेसी नेता को भाजपा में आए अभी जुम्मा-जुम्मा चार दिन ही हुए हैं। लेकिन जिला संगठन में उन्हें फिट करने के लिए विशेष जतन किए गए और एक नए पद का ‘आविष्कार’ कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें जिला अध्यक्ष की करीबी का विशेष लाभ भी मिल रहा है। वे पार्टी में खुद को इस तरह प्रस्तुत कर रहे हैं मानो उनकी राजनीतिक शुरुआत ही भाजपा के झंडे के नीचे हुई हो।
    भले ही मंजुल दीक्षित के कद और उनकी लोकप्रियता के आगे इन प्रवासियों को कोई फर्क न पड़ता हो, लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच यह संदेश जाना जरूरी था कि केवल सत्ता की मलाई चाटने वालों को ही तवज्जो नहीं मिलेगी। चर्चा है कि नेता जनता के बीच से आता है, न कि जिला पदाधिकारीयों  को विशेष लाभ या कमाई उगाही कराने के शॉर्टकट से। ऐसे में जब बाहर से आए लोगों को पदों से नवाजा जा रहा है, तो तीन दशक से वफादारी निभाने वाले जमीनी नेताओं का हक सबसे पहले बनता है।
     मंत्री ओपी चौधरी ने साधा संतुलन, दिलाया वास्तविक सम्मान
    मूल कार्यकर्ताओं की इसी चिंता और हक की बात को रायगढ़ विधायक व कद्दावर मंत्री  ओपी चौधरी ने प्रमुखता से समझा। उन्होंने संगठन में वरिष्ठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ससम्मान मंच और स्थान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया।
    ओपी चौधरी की पहल पर मंजुल दीक्षित का नाम  भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी के रूप में आगे बढ़ाया गया है। इस फैसले से संगठन में एक सही संतुलन बनता दिख रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि जहाँ प्रवासियों को पद मिल रहे हैं, वहाँ मंजुल दीक्षित जैसे समर्पित नेता को यह जिम्मेदारी मिलना सच्चे अर्थों में जमीनी निष्ठा का सम्मान है।

    Janta Top
    Previous Articleरायगढ़ में कब्रिस्तान और चरनोई डकार गए रसूखदार! सरकारी पट्टे की जमीन पर रातों-रात खड़ी हो गई करोड़ों की पॉश कॉलोनी!
    Next Article रायगढ़ में हाईअलर्ट! कलेक्टर और SSP एक्शन में, हीराकुंड बांध के 17 गांवों पर नजर; गंधरी पुलिया बंद, नंबर नोट कर लो बॉस!
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.