Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Thursday, September 17
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    छत्तीसगढ

    “जब देश पर आई तेल की मार, तब मंत्री जी ने छोड़ दिया शान-ओ-शौकत का दरबार!”

    Janta TopBy Janta TopMay 13, 2026Updated:May 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Op ji
    Op ji

     

    रायगढ़। कहते हैं — “राजा वही बड़ा, जो संकट में खुद मिसाल बने”… और अब छत्तीसगढ़ की राजनीति में यही मिसाल पेश करने की कोशिश करते दिख रहे हैं प्रदेश के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित ईंधन संकट के बीच प्रधानमंत्री की अपील का असर ऐसा हुआ कि मंत्री जी ने अपने VIP ठाठ पर ही ब्रेक लगा दिया।

    ओपी चौधरी ने ऐलान कर दिया है कि स्थिति सामान्य होने तक बेहद जरूरी सुरक्षा हालात छोड़कर न पायलट गाड़ी चलेगी, न पीछे फॉलो वाहन दौड़ेंगे और न ही बेवजह का VIP प्रोटोकॉल दिखेगा। यानी अब “हूटर वाली हनक” की जगह “बचत वाली सियासत” नजर आएगी।

    https://x.com/i/status/2054251884731646334

    1002867310
    Oplus_131072

    मोदी की अपील सुनते ही ओपी चौधरी ने VIP काफिले पर कसा ब्रेक, बोले- अब फूंक-फूंक कर जलेगा पेट्रोल

    दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने 10 मई 2026 को देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने, अनावश्यक यात्रा कम करने और विदेशी मुद्रा की बचत करने की अपील की थी। इसके बाद रायगढ़ से ऐसा संदेश निकला कि राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई।

    शहर में चर्चा है —
    “जब खजाने का रखवाला ही पेट्रोल बचाने उतर जाए, तो समझ लो मामला बड़ा है!”

    सोशल मीडिया पर भी जनता ने तंज और तारीफ का ऐसा तड़का लगाया कि पोस्ट वायरल होने लगी। एक यूजर ने लिखा —
    “अब मंत्री जी के आगे सड़क नहीं खाली होगी, बल्कि पेट्रोल पंप वाले चैन की सांस लेंगे!”

    वहीं दूसरे ने लिखा —
    “समय का फेर देखिए… कल तक सायरन बजता था, आज बचत का भजन चल रहा है!”

    लोग इसे VIP संस्कृति पर बड़ा वार मान रहे हैं। रायगढ़ में चाय दुकानों पर चर्चा है कि अगर मंत्री खुद काफिला कम कर सकते हैं, तो बाकी नेताओं को भी “ऊंट के मुंह में जीरा” वाली बचत नहीं, असली कटौती करनी चाहिए।

    राजनीतिक जानकार इसे “एक तीर से दो निशाने” वाला दांव बता रहे हैं —
    एक तरफ जनता के बीच सादगी का संदेश, दूसरी तरफ ईंधन बचत का बड़ा राजनीतिक मैसेज।

    अब सवाल यही घूम रहा है —
    “क्या बाकी मंत्री भी शौक की गाड़ी से उतरकर बचत की सड़क पकड़ेंगे… या फिर VIP ठाठ यूं ही पेट्रोल फूंकता रहेगा?”

    Janta Top
    Previous Articleसरिया में बनेगा 100 बिस्तर का आधुनिक सिविल अस्पताल, ₹18 करोड़ की परियोजना का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन
    Next Article 22 करोड़ी प्रोजेक्ट पर कांग्रेस हमलावर, जयंत ठेठवार बोले — “जनता के घरों पर चलेगा बुलडोजर तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस”
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.