By JantaTop News Desk
Updated: सरिया, रायगढ़ | छत्तीसगढ़
सरिया को मिली बड़ी सौगात, अब बेहतर इलाज होगा स्थानीय स्तर पर
सरिया। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सरिया में शुक्रवार को प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक O. P. Choudhary ने ₹18 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 बिस्तर सिविल अस्पताल का भूमिपूजन किया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा बड़े अस्पताल की मांग की जा रही थी, जिसे अब सरकार ने मंजूरी देते हुए निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी है।
इस अस्पताल के निर्माण से सरिया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। अभी तक गंभीर मरीजों को इलाज के लिए रायगढ़, बिलासपुर और अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अस्पताल बनने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा, “मैं राजनीति में आप लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए आया हूं। क्षेत्र का विकास और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है।”
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। 100 बिस्तरों वाले इस आधुनिक अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, आधुनिक जांच सुविधाएं और बेहतर उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
स्थानीय लोगों में अस्पताल निर्माण को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया। लोगों का कहना है कि यह परियोजना सरिया क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी और आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदल जाएगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
Trending
- वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
- सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
- 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
- हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
- सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
- शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
- रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
- GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’






