Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • कब्रिस्तान और चरनोई डकार गए रायगढ़ के रसूखदार कॉलोनाइजर! साहब से ‘सेटिंग’ कर बिना बिक्री नकल के कूट दी आवंटित भूमि की रजिस्ट्री, कलेक्टर जनदर्शन में खुली पोल
    • विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन 29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न
    • उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में “स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन 2026-27” उत्साहपूर्वक संपन्नलोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है छात्र परिषद चुनाव: चेयरमैन श्री गौतम चौधरी
    • रायगढ़ भू-घोटाला: सत्यनारायण बाबा की तपस्या, श्मशान का आवंटन और रसूखदारों का राज! अब हाई कोर्ट जाने की तैयारी
    • स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ( ITI ) अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!
    • **स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ITI अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!**
    • रायगढ़ में हाईअलर्ट! कलेक्टर और SSP एक्शन में, हीराकुंड बांध के 17 गांवों पर नजर; गंधरी पुलिया बंद, नंबर नोट कर लो बॉस!
    • संतुलन की राजनीति: ‘प्रवासियों’ को पद तो 3 दशक के तपस्वी मंजुल दीक्षित को भी मिला सम्मान; मंत्री ओपी चौधरी की पहल से मूल कार्यकर्ताओं में खुशी
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Wednesday, July 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    रायगढ़

    “कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं रुका कब्ज़ा! कैदीमूड़ा में शासकीय भूमि एवं नाले पर बनाई जा रही हैँ महंगी कॉलोनीया?”

    Janta TopBy Janta TopJune 30, 2026Updated:June 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Oplus_131072

     जनताटॉप.Com | विशेष खबर

    25 मार्च को शिकायत… 13 अप्रैल को जनदर्शन… 6 मई को आदेश… फिर भी कैदीमूड़ा की शासकीय भूमि पर कॉलोनाइज़र की कॉलोनी! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?

    रायगढ़। नगर निगम क्षेत्र के कैदीमूड़ा वार्ड क्रमांक 30 में शासकीय भूमि एवं सार्वजनिक प्राकृतिक नाले पर कथित अतिक्रमण कर कॉलोनाइज़र द्वारा कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि शिकायत, जनदर्शन और विभागीय आदेश के बावजूद आज तक न तो सीमांकन हुआ और न ही कथित अतिक्रमण पर कोई प्रभावी कार्रवाई दिखाई दे रही है। इस बीच स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉलोनाइज़र ने मौके पर कॉलोनी का विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ा दिया है।

    1002867310
    Oplus_131072

    प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार मोहल्लावासियों ने 25 मार्च 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), रायगढ़ को लिखित शिकायत देकर खसरा क्रमांक 221/1 एवं 221/ख की शासकीय भूमि तथा सार्वजनिक प्राकृतिक नाले पर कथित अतिक्रमण की शिकायत की थी। शिकायत में राजस्व अभिलेखों के आधार पर सीमांकन कर शासकीय भूमि को कब्जामुक्त कराने तथा प्राकृतिक नाले को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग की गई थी।

    जब स्थानीय स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो 13 अप्रैल 2026 को शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की। इसके बाद 6 मई 2026 को एसडीएम कार्यालय से संबंधित अधिकारियों को सीमांकन कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए।

    लेकिन सवाल यह है कि आदेश के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

    स्थानीय लोगों का कहना है कि विभागीय आदेश जारी होने के बावजूद मौके पर न तो सीमांकन कराया गया और न ही कथित अतिक्रमण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए। उल्टा इस दौरान कॉलोनाइज़र द्वारा कॉलोनी विकसित किए जाने का कार्य लगातार आगे बढ़ता रहा, जिससे अब पूरा मामला और गंभीर हो गया है।

    मोहल्लावासियों का कहना है कि यदि वास्तव में शासकीय भूमि एवं प्राकृतिक नाले पर कॉलोनी विकसित की गई है, तो आने वाले समय में बरसात के दौरान प्राकृतिक जल निकासी बाधित हो सकती है। इससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव, आवागमन में परेशानी तथा जन-धन की हानि जैसी समस्याएं उत्पन्न होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

    शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि राजस्व, नगर निगम एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल सीमांकन कराया जाए। यदि जांच में शासकीय भूमि या प्राकृतिक नाले पर अतिक्रमण कर कॉलोनी विकसित किए जाने की पुष्टि होती है, तो संबंधित कॉलोनाइज़र एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।

    जनता पूछ रही है…

    • शिकायत के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
    • जनदर्शन के आदेश का पालन किस कारण लंबित है?
    • आदेश के बाद भी कॉलोनी का विकास कार्य कैसे चलता रहा?
    • यदि शासकीय भूमि और नाले पर निर्माण हुआ है, तो जिम्मेदारी किसकी तय होगी?

    अब पूरे मामले पर शहरवासियों की नजर जिला प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

    — Jantatop.Com

    Janta Top
    Previous Article12 वर्ष मोदी सरकार के पूर्ण होने पर प्रबुद्धजन जनसंपर्क अभियान के तहत साहित्य एवं संस्कृति जगत की विशिष्ट विभूतियों से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुपम पाल ने की आत्मीय भेंट
    Next Article “रूंगटा संस की जनसुनवाई पर अचानक ब्रेक! कलेक्टर के पत्र के बाद पर्यावरण मंडल ने अगले आदेश तक लगाई रोक” 2 जुलाई को होनी थी जनसुनवाई, ऐन पहले हुई स्थगित; स्टील प्लांट विस्तार परियोजना फिर चर्चा में। — Jantatop.Com
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    कब्रिस्तान और चरनोई डकार गए रायगढ़ के रसूखदार कॉलोनाइजर! साहब से ‘सेटिंग’ कर बिना बिक्री नकल के कूट दी आवंटित भूमि की रजिस्ट्री, कलेक्टर जनदर्शन में खुली पोल

    July 14, 2026

    विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन 29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न

    July 13, 2026

    उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में “स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन 2026-27” उत्साहपूर्वक संपन्नलोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है छात्र परिषद चुनाव: चेयरमैन श्री गौतम चौधरी

    July 12, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.