Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • “3 रुपये 27 पैसे की बचत और 700 मीटर का संदेश, शहर में चर्चा में महापौर जी की पदयात्रा”
    • रायगढ़ “19 मई की जनसुनवाई पर रोक की मांग,“गारे पेल्मा जनसुनवाई रोकने हाईकोर्ट पहुंचे पर्यावरण प्रेमी दीपक शर्मा”
    • रायगढ़ की महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या, तुमिडीह डैम किनारे नग्न अवस्था में मिला शव, चेहरे को पत्थर से कुचला
    • रायपुर: भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, अनुपम पाल ने दिए निर्देश कुम्हार, बढ़ई, लोहार जैसे शिल्पकारों को भी जोड़ेगा प्रकोष्ठ: शरद श्रीवास्तव
    • बिना अनुमति सड़क खोदकर तोड़ी निगम की पाइपलाइन, पेयजल संकट के बाद FIR दर्ज
    • 22 करोड़ी प्रोजेक्ट पर कांग्रेस हमलावर, जयंत ठेठवार बोले — “जनता के घरों पर चलेगा बुलडोजर तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस”
    • “जब देश पर आई तेल की मार, तब मंत्री जी ने छोड़ दिया शान-ओ-शौकत का दरबार!”
    • सरिया में बनेगा 100 बिस्तर का आधुनिक सिविल अस्पताल, ₹18 करोड़ की परियोजना का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Friday, May 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    You are at:Home»Uncategorized»रायगढ़ “19 मई की जनसुनवाई पर रोक की मांग,“गारे पेल्मा जनसुनवाई रोकने हाईकोर्ट पहुंचे पर्यावरण प्रेमी दीपक शर्मा”
    Uncategorized

    रायगढ़ “19 मई की जनसुनवाई पर रोक की मांग,“गारे पेल्मा जनसुनवाई रोकने हाईकोर्ट पहुंचे पर्यावरण प्रेमी दीपक शर्मा”

    Janta TopBy Janta TopMay 15, 2026Updated:May 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Oplus_131072

    रायगढ़

    सामाजिक कार्यकर्ता दीपक शर्मा द्वारा गारे पेल्मा ओपनकास्ट कोयला परियोजना की प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई 19 मई को लेकर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर को आवेदन ईमेल के माध्यम से प्रेषित किया गया है।
    आवेदन में परियोजना से जुड़े गंभीर पर्यावरणीय, कानूनी एवं प्रक्रियागत सवाल उठाते हुए जनसुनवाई पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।‏

    आवेदन में उल्लेख किया गया है कि उपलब्ध टोपोशीट एवं सार्वजनिक दस्तावेजों के अध्ययन से यह प्रतीत होता है कि जीवनदायिनी केलो नदी परियोजना के प्रभाव क्षेत्र के भीतर आती है, जिससे भविष्य में नदी अथवा उससे जुड़े जलमार्गों के डायवर्जन की आशंका गंभीर रूप से उत्पन्न होती है। इसके बावजूद अब तक River Diversion Plan, Hydrological Study एवं Groundwater Impact Report जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

    दीपक शर्मा ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि परियोजना का कुल क्षेत्र लगभग 2077.934 हेक्टेयर है, जिसमें लगभग 361 हेक्टेयर वन भूमि प्रभावित होने की संभावना है। पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार घने जंगलों में प्रति हेक्टेयर लगभग 1500 से 2000 पेड़ पाए जाते हैं। इस आधार पर लगभग 5 लाख से अधिक पेड़ों की कटाई की आशंका व्यक्त की गई है।

    दीपक शर्मा ने न्यायालय को यह भी अवगत कराया है कि उपलब्ध EIA रिपोर्टों के अध्ययन से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि रिपोर्ट तैयार करने वाली कंसल्टेंट कंपनियों द्वारा स्थानीय पर्यावरणीय एवं सामाजिक परिस्थितियों का समुचित वैज्ञानिक अध्ययन किए बिना औपचारिक एवं कॉपी-पेस्ट प्रकृति की रिपोर्ट तैयार की गई है। आवेदन में इस संबंध में स्वतंत्र तकनीकी एवं पर्यावरणीय जांच कराने की मांग भी की गई है।

    आवेदन में न्यायालय से मांग की गई है कि:

    – प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए
    – जिला कलेक्टर रायगढ़ को तत्काल इस जनसुनवाई को स्थगित कर आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं.
    – सभी पर्यावरणीय एवं तकनीकी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं
    – EIA रिपोर्ट एवं संबंधित कंसल्टेंट कंपनियों की स्वतंत्र जांच कराई जाए
    – प्रभावित ग्रामीणों एवं स्थानीय नागरिकों को निष्पक्ष सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए

    दीपक शर्मा ने कहा कि यह मामला केवल एक खदान परियोजना का नहीं, बल्कि रायगढ़ जिले के जल, जंगल, पर्यावरण एवं आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा अत्यंत गंभीर विषय है।

    Janta Top
    Previous Articleरायगढ़ की महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या, तुमिडीह डैम किनारे नग्न अवस्था में मिला शव, चेहरे को पत्थर से कुचला
    Next Article “3 रुपये 27 पैसे की बचत और 700 मीटर का संदेश, शहर में चर्चा में महापौर जी की पदयात्रा”
    Janta Top
    • Website

    Related Posts

    “3 रुपये 27 पैसे की बचत और 700 मीटर का संदेश, शहर में चर्चा में महापौर जी की पदयात्रा”

    May 15, 2026

    रायगढ़ की महिला अधिवक्ता की निर्मम हत्या, तुमिडीह डैम किनारे नग्न अवस्था में मिला शव, चेहरे को पत्थर से कुचला

    May 15, 2026

    रायपुर: भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न, अनुपम पाल ने दिए निर्देश कुम्हार, बढ़ई, लोहार जैसे शिल्पकारों को भी जोड़ेगा प्रकोष्ठ: शरद श्रीवास्तव

    May 14, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.