Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Wednesday, September 16
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    India

    22 करोड़ी प्रोजेक्ट पर कांग्रेस हमलावर, जयंत ठेठवार बोले — “जनता के घरों पर चलेगा बुलडोजर तो सड़क पर उतरेगी कांग्रेस”

    Janta TopBy Janta TopMay 13, 2026Updated:May 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji

    रायगढ़।

    केनाल लिंक से अब सियासी लिंक

    1002867310
    Oplus_131072

    रायगढ़ का बहुचर्चित “केनाल लिंक” प्रोजेक्ट अब सिर्फ सड़क निर्माण का मामला नहीं रह गया है, बल्कि यह मुद्दा धीरे-धीरे शहर की सबसे बड़ी सियासी लड़ाई का रूप लेता दिख रहा है।

    पहले जनता सवाल उठा रही थी, अब विपक्ष खुलकर मैदान में उतर आया है।

     

    करीब ₹22.55 करोड़ की इस परियोजना को लेकर पहले ही “नाम केनाल का, खेल सड़क का” जैसे सवाल उठ रहे थे। अब कांग्रेस पार्षद एवं पूर्व सभापति जयंत ठेठवार ने इस योजना के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

     

    JantaTop से बातचीत में जयंत ठेठवार ने कहा कि यह परियोजना “विकास” से ज्यादा “विस्थापन” की पटकथा लिखती नजर आ रही है। उनके मुताबिक आने वाले समय में इस सड़क परियोजना की जद में कई घर और दुकानें आ सकती हैं।

     

    उन्होंने महापौर की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता को भरोसे में लिए बिना योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

    “सुनवाई हुई जरूर, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं” — यही स्थिति इस पूरे मामले में दिखाई दे रही है।

     

    “22 करोड़ का टेंडर… और मैदान में सिर्फ एक खिलाड़ी?”

     

    शहर में सबसे ज्यादा चर्चा इसी बात की है कि आखिर इतने बड़े प्रोजेक्ट में केवल एक ही टेंडर कैसे आया?

    अब लोग तंज कसते हुए कह रहे हैं —

    “दाल में कुछ काला है… या पूरी दाल ही काली है?”

     

    सूत्रों की मानें तो इस प्रोजेक्ट में केनाल/नाले का हिस्सा बेहद कम और सड़क निर्माण का हिस्सा ज्यादा बताया जा रहा है। ऐसे में जनता के बीच यह चर्चा और तेज हो गई है कि आखिर “केनाल लिंक” नाम के पीछे असली तस्वीर क्या है?

     

    “विकास चाहिए… विनाश नहीं”

     

    इंदिरा नगर-जोगीडीपा क्षेत्र के कई रहवासियों और दुकानदारों में डर का माहौल बताया जा रहा है। लोगों को आशंका है कि प्रस्तावित चौड़ी सड़क और पुल निर्माण की जद में वर्षों पुराने मकान और दुकानें आ सकती हैं।

     

    स्थानीय लोगों का कहना है कि:

     

    «“रोजी-रोटी उजाड़कर विकास होगा तो फायदा आखिर किसका?”»

     

    ⚠️ कांग्रेस की चेतावनी — “सड़क पर उतरेंगे”

     

    जयंत ठेठवार ने साफ कहा कि यदि जनता के आशियाने पर बुलडोजर चलाने की कोशिश हुई, तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।

    उन्होंने संकेत दिए कि पार्टी पहले से आंदोलन की तैयारी में है और जरूरत पड़ी तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

    सियासी गलियारों में अब यह भी चर्चा है कि जिस क्षेत्र से महापौर को सबसे ज्यादा समर्थन मिला था, वहीं अब सबसे ज्यादा नाराजगी दिखाई देने लगी है।

    यानी अब मामला सिर्फ सड़क का नहीं, बल्कि राजनीतिक भरोसे का भी बन चुका है।

     

    अब सबसे बड़े सवाल

     

    👉 प्रभावित परिवारों का पुनर्वास कैसे होगा?

    👉 मुआवज़ा किसे और कितना मिलेगा?

    👉 क्या जनता की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार हुआ?

    👉 और आखिर 22 करोड़ के प्रोजेक्ट में प्रतिस्पर्धा के बजाय सिर्फ एक ही ठेकेदार क्यों सामने आया?

     

    फिलहाल शहर में चर्चा तेज है, सियासत गरम है और जनता जवाब मांग रही है।

    अब देखना होगा कि यह प्रोजेक्ट रायगढ़ को नई सड़क देगा…

    या फिर आने वाले दिनों में नया सियासी तूफान खड़ा करेगा।

     

    📺 इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता जयंत ठेठवार का पूरा वीडियो बयान जल्द JantaTop.Com के YouTube चैनल पर अपडेट किया जाएगा।

     

    Janta Top
    Previous Article“जब देश पर आई तेल की मार, तब मंत्री जी ने छोड़ दिया शान-ओ-शौकत का दरबार!”
    Next Article बिना अनुमति सड़क खोदकर तोड़ी निगम की पाइपलाइन, पेयजल संकट के बाद FIR दर्ज
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.