Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Wednesday, September 16
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    रायगढ़

    कब्रिस्तान और चरनोई डकार गए रायगढ़ के रसूखदार कॉलोनाइजर! साहब से ‘सेटिंग’ कर बिना बिक्री नकल के कूट दी आवंटित भूमि की रजिस्ट्री, कलेक्टर जनदर्शन में खुली पोल

    Janta TopBy Janta TopJuly 14, 2026Updated:July 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji
    रायगढ़ (Jantatop.com) रायगढ़ के बहुचर्चित कब्रिस्तान और चरनोई भूमि घोटाले में सोमवार को एक बड़ा और निर्णायक मोड़ आ गया। Jantatop.com द्वारा इस महा-घोटाले का खुलासा किए जाने के बाद, कल पीड़ित ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरे दस्तावेजी सबूतों के साथ सीधे जिला कलेक्टर के जनदर्शन में धावा बोल दिया। लिखित शिकायत सौंपते ही प्रशासनिक गलियारों से लेकर अवैध रूप से सरकारी जमीनों की खरीद-बिक्री करने वाले रसूखदार कॉलोनाइजरों के बीच हड़कंप मच गया है।
     सवाल बड़ा है: अ-हस्तांतरणीय आवंटित भूमि की रजिस्ट्री कैसे हो गई?
    इस पूरे मामले का सबसे हैरान करने वाला और गंभीर पहलू यही है कि शासन द्वारा भूमिहीनों को या विशेष परिस्थितियों में अदला-बदली के तहत जो सरकारी भूमि आवंटित की जाती है, वह ‘अ-हस्तांतरणीय’ (Non-transferable) होती है। राजस्व नियमों के अनुसार, इस श्रेणी की शासकीय भूमि को बिना जिला कलेक्टर की लिखित अनुमति यानी **’बिक्री नकल’** के किसी भी हाल में बेचा या खरीदा नहीं जा सकता। उप-पंजीयक (Sub-Registrar) कार्यालय ऐसी जमीनों की रजिस्ट्री करने का अधिकार ही नहीं रखता।
    लेकिन रायगढ़ के रसूखदार कॉलोनाइजरों ने इस कड़े नियम को ताक पर रख दिया। आरोप है कि बिना किसी बिक्री नकल के, तत्कालीन प्रशासनिक अधिकारियों (साहबों) से सीधे ‘साठगांठ और तगड़ी सेटिंग’ बिठाई गई। इसके बाद उप-पंजीयक को खास निर्देश देकर इन सरकारी जमीनों की अवैध रजिस्ट्रियां धड़ल्ले से कूट दी गईं।
    श्रावण अग्रवाल और इंद्रा प्रसाद शर्मा के नाम खुली फाइल
    कलेक्टर जनदर्शन में सौंपे गए शिकायती पत्र में उन कॉलोनाइजरों के नाम और खसरा नंबर साफ तौर पर उजागर किए गए हैं, जिनके नाम पर आज करोड़ों की यह सरकारी जमीन बोल रही है और जहां कॉलोनियां तानी जा रही हैं:
     कब्रिस्तान की भूमि पर कॉलोनी का खेल: पुराना मिसल रिकॉर्ड जिस खसरा नंबर 77/2 की जमीन को कब्रिस्तान और श्मशान के रूप में दर्ज करता है (जो पहले बाबा जी की तपस्या भूमि के बदले विस्थापितों को आवंटित की गई थी), वह अ-हस्तांतरणीय जमीन आज कॉलोनाइजर श्रावण अग्रवाल (पिता: बजरंग अग्रवाल, निवासी: जगतपुर) के नाम पर अवैध रूप से दर्ज हो चुकी है।
     चरनोई और आम रास्ते पर कब्जा: इसी कब्रिस्तान भूमि से लगी हुई अन्य प्राइम लोकेशन की सरकारी जमीनें (खसरा नंबर 127, 128 और 132), जो पुराने मिसल बंदोबस्त में घास भूमि (चरनोई), स्थाई पगदंडी और ग्रामीणों के आने-जाने के आम रास्ते के रूप में दर्ज थीं, उन्हें कॉलोनाइजर इंद्रा प्रसाद शर्मा (पिता: सूरज भान शर्मा, निवासी: कोतरारोड़, दरोगा पारा) के नाम पर गुपचुप तरीके से रजिस्ट्री करवाकर दर्ज कर लिया गया है।
    सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां, अब हाई कोर्ट जाने की तैयारी
    माननीय सुप्रीम कोर्ट ने ‘जगपाल सिंह बनाम पंजाब राज्य’ मामले में स्पष्ट आदेश दिया था कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि जैसे श्मशान, तालाब या चरनोई को किसी भी निजी फायदे या व्यावसायिक कॉलोनी निर्माण के लिए डाइवर्ट या बेचा नहीं जा सकता। रायगढ़ में हुआ यह खेल सीधे तौर पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की अवहेलना है।
    कलेक्टर जनदर्शन में लिखित शिकायत और पावती लेने के बाद अब पीड़ित ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दोटूक कह दिया है कि अगर प्रशासन ने इस अवैध ‘सेटिंग’ से हुई रजिस्ट्रियों को तुरंत निरस्त कर जमीन वापस सरकारी घोषित नहीं की, तो वे साक्ष्यों के साथ बिलासपुर हाई कोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर करेंगे, जिसकी पूरी कानूनी तैयारी हो चुकी है।
    अब देखना यह होगा कि जनदर्शन में इस गंभीर शिकायत के बाद कलेक्टर साहब बिना बिक्री नकल के रजिस्ट्री करने वाले अपने ही विभाग के अधिकारियों और इन रसूखदार कॉलोनाइजरों पर क्या कड़ा एक्शन लेते हैं!

    Janta Top
    CG News Raigarh Compensation Issue Raigarh corruption news chhattisgarh
    Previous Articleविकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन 29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न
    Next Article हुनर है तो कल है – युवा शक्ति, देश की शक्ति..यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में कौशल विकास बना युवा उत्थान का महामंत्र:- ओपी चौधरी” डिग्री के साथ हुनर, सपने के साथ रोजगार – यही है नया भारत का संकल्प”
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.