“जनता का डीजल… इंडस्ट्री में गया तो नपेंगे जिम्मेदार!”
कलेक्टर मयंक का सीधा अल्टीमेटम, रायगढ़ में ईंधन खेल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
⛽ “ऊंट चाहे जितना बड़ा हो… सरकारी नकेल पड़ते ही बैठना पड़ता है!”
रायगढ़ में पेट्रोल-डीजल के खेल पर अब प्रशासन ने वही नकेल कस दी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कंज्यूमर पंप संचालकों की बैठक में दो टूक शब्दों में साफ कर दिया— “जनता के हिस्से का डीजल अगर इंडस्ट्री में गया, तो कार्रवाई सीधी और तगड़ी होगी!”
सूत्रों की मानें तो बल्क और रिटेल रेट के खेल में कुछ जगहों पर रिटेल पंपों से डीजल उठाकर इंडस्ट्रियल खपत में लगाया जा रहा था। नतीजा… आम जनता पंपों पर लाइन में और कुछ लोग ‘सिस्टम’ में मलाई काटने में लगे थे।
🔥 लेकिन अब मामला कलेक्टर तक पहुंच चुका है… और प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है।
कलेक्टर ने साफ कहा —
🚫 रिटेल आउटलेट्स पर दबाव नहीं चलेगा
🚫 जनता के हक पर डाका नहीं डालने देंगे
🚫 नियम तोड़ने वालों की अब “डीजल वाली गर्मी” निकाल दी जाएगी
📌 अधिकारियों को औचक निरीक्षण और लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। जिले के 52 कंज्यूमर पंप अब प्रशासन की सीधी नजर में रहेंगे।
👉 आम लोगों से भी अपील की गई है कि अफवाहों से बचें और जरूरत भर ही पेट्रोल-डीजल लें… क्योंकि “मुसीबत में जमाखोरी नहीं, समझदारी काम आती है।”






