Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • कब्रिस्तान और चरनोई डकार गए रायगढ़ के रसूखदार कॉलोनाइजर! साहब से ‘सेटिंग’ कर बिना बिक्री नकल के कूट दी आवंटित भूमि की रजिस्ट्री, कलेक्टर जनदर्शन में खुली पोल
    • विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन 29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न
    • उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में “स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन 2026-27” उत्साहपूर्वक संपन्नलोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है छात्र परिषद चुनाव: चेयरमैन श्री गौतम चौधरी
    • रायगढ़ भू-घोटाला: सत्यनारायण बाबा की तपस्या, श्मशान का आवंटन और रसूखदारों का राज! अब हाई कोर्ट जाने की तैयारी
    • स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ( ITI ) अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!
    • **स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ITI अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!**
    • रायगढ़ में हाईअलर्ट! कलेक्टर और SSP एक्शन में, हीराकुंड बांध के 17 गांवों पर नजर; गंधरी पुलिया बंद, नंबर नोट कर लो बॉस!
    • संतुलन की राजनीति: ‘प्रवासियों’ को पद तो 3 दशक के तपस्वी मंजुल दीक्षित को भी मिला सम्मान; मंत्री ओपी चौधरी की पहल से मूल कार्यकर्ताओं में खुशी
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Wednesday, July 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    India

    12 वर्ष मोदी सरकार के पूर्ण होने पर प्रबुद्धजन जनसंपर्क अभियान के तहत साहित्य एवं संस्कृति जगत की विशिष्ट विभूतियों से सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुपम पाल ने की आत्मीय भेंट

    Janta TopBy Janta TopJune 29, 2026Updated:June 29, 2026No Comments4 Mins Read

    रायगढ़। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशव्यापी स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में “साहित्यिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र के विशिष्ट जनसंपर्क अभियान” के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक श्री अनुपम पाल ने प्रदेश के विभिन्न साहित्यकारों, कलाकारों, लोकगायकों, शिक्षाविदों एवं सांस्कृतिक विभूतियों से उनके निवास एवं कार्यस्थलों पर जाकर आत्मीय भेंट की तथा उन्हें सम्मानित किया।

    इस अवसर पर श्री अनुपम पाल ने देश और समाज के निर्माण में साहित्य, संस्कृति एवं लोककलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तृत चर्चा की तथा विभिन्न विभूतियों के अनुभवों, सुझावों और विचारों को आत्मीयता के साथ सुना। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी राष्ट्रीय पहचान की आधारशिला हैं और इनका संरक्षण एवं संवर्धन राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।

    1002867310
    Oplus_131072

    इस जनसंपर्क अभियान के दौरान श्री अनुपम पाल ने देश के प्रतिष्ठित लोक कलाकार एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत श्री मदन चौहान से सौजन्य भेंट कर उनके सांस्कृतिक योगदान की सराहना की। इसके साथ ही प्रसिद्ध कबीर भजन गायक एवं पद्मश्री सम्मानित सारथी बंधु से मुलाकात कर भारतीय संत परंपरा एवं लोकसंगीत के संरक्षण पर चर्चा की गई।

    अभियान के तहत राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त निर्देशक श्री मनोज वर्मा से भारतीय सिनेमा एवं क्षेत्रीय फिल्मों के माध्यम से भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं आविष्कार इलेक्ट्रॉनिक के प्रोड्यूसर श्री संजय अग्रवाल से आधुनिक मीडिया और तकनीक के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा हुई।

    श्री अनुपम पाल ने आर्य गुरुकुल आश्रम, पुसौर के आचार्य श्री राकेश कुमार से भारतीय शिक्षा पद्धति, संस्कार और वैदिक परंपराओं के संरक्षण को लेकर संवाद किया। इसी प्रकार रायगढ़ के प्रसिद्ध तबला गुरु श्री निमाइचरण पड़ा से भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा एवं युवा पीढ़ी में संगीत शिक्षा के विस्तार पर विचार साझा किए गए।

    अभियान के दौरान गीतकार एवं संपादक श्री अमित प्रधान, नाट्य गुरु श्री नेतराम यादव, ग्राम विश्वनाथपाली एवं महापल्ली के रामायणी दल, रायपुर की सुप्रसिद्ध जसगीत गायन संस्था सिद्धेश्वरी महिला भजन मंडली तथा डंडा चाचा दल के सदस्यों से भी भेंट कर उनके योगदान की सराहना की गई और लोकसंस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा की गई।

    इसके अतिरिक्त सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के व्याख्याता एवं साहित्यकार डॉ. बिहारी लाल साहू तथा साहित्यकार एवं अनुवादक श्री त्रिलोचन पटेल से भी सौजन्य मुलाकात कर साहित्य की वर्तमान स्थिति, क्षेत्रीय भाषाओं के संरक्षण और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने के विषय पर सार्थक चर्चा की गई।

    इस अवसर पर श्री अनुपम पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारतीय संस्कृति, लोककला, साहित्य और पारंपरिक ज्ञान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और सम्मान मिला है। केंद्र सरकार द्वारा कलाकारों, साहित्यकारों और लोकसंस्कृति से जुड़े लोगों के सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जिससे देश की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त हुई है।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में साहित्य एवं संस्कृति जगत की विशिष्ट विभूतियों से संपर्क स्थापित कर उनके अनुभवों एवं सुझावों को जानने का यह अभियान केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में उनके अमूल्य योगदान को सम्मान देने का एक प्रयास भी है। साहित्य और संस्कृति समाज को जोड़ने तथा राष्ट्रीय चेतना को सशक्त बनाने के प्रभावी माध्यम हैं और इनके संवर्धन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

    यह अभियान प्रदेशभर में निरंतर जारी है तथा इसके माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रबुद्धजनों से संपर्क स्थापित कर उनके विचारों को जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

    Janta Top
    Previous Article“फिर खुलेगी ‘खनन की काली फाइल’! एनजीटी की जांच दबी या दबाई गई… अब कौन होगा बेनकाब?” पहले ट्रिगर जांच, फिर क्लीन रिपोर्ट… अब अवैध खनन के पुराने राज खोलने की उठी मांग, खनन माफिया से लेकर अफसरों तक मच सकता है हड़कंप।
    Next Article “कलेक्टर के आदेश के बाद भी नहीं रुका कब्ज़ा! कैदीमूड़ा में शासकीय भूमि एवं नाले पर बनाई जा रही हैँ महंगी कॉलोनीया?”
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    **स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ITI अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!**

    July 11, 2026

    भाजपा को बड़ा झटका! पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा शीर्ष नेतृत्व की कथित कार्यशैली और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर चर्चाएं तेज, संगठन में मचा राजनीतिक भूचाल

    July 1, 2026

    महापल्ली शक्ति केंद्र में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया 

    June 28, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.