Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • हेमलाल साव के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल रोड़ोपाली की परीचयात्मक बैठक सम्पन्न।
    • राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप, ‘साहब नाराज़ हैं… पैसा दो तब होगा काम’ जैसी बातों का ऑडियो क्लिप हुआ वाइरल महिला पटवारी द्वारा आर आई साहब के लिए की गई पैसे की मांग
    • “ये रिश्ता क्या कहलाता है?” का दांव पड़ा उल्टा! शराब माफिया कांग्रेस नेता दुष्यंत पटेल पर सियासी संग्राम, कांग्रेस-भाजपा में फोटो वॉर शुरू
    • देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने और भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड कायम करने पर
    • कचरा बीनने, भीख मांगने और बाल श्रम में लगे बच्चों के लिए जिला प्रशासन का रेस्क्यू अभियान शुरू
    • “एक पेड़ मां के नाम” बना मजाक! 611 पौधे लगाए, 2 साल बाद सिर्फ मंत्री जी का पौधा जिंदा मिला
    • रायगढ़ में उद्योग विस्तार की नई दस्तक, मोनेट इस्पात के मेगा प्रोजेक्ट पर होगी जनसुनवाई
    • रायगढ़ महाराणा प्रताप चौक पर यू-टर्न: पुरानी स्वीकृति पर खड़े हुए बड़े सवाल
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Monday, June 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    Uncategorized

    राजस्व विभाग पर गंभीर आरोप, ‘साहब नाराज़ हैं… पैसा दो तब होगा काम’ जैसी बातों का ऑडियो क्लिप हुआ वाइरल महिला पटवारी द्वारा आर आई साहब के लिए की गई पैसे की मांग

    Janta TopBy Janta TopJune 10, 2026Updated:June 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Oplus_131072

    “सीमांकन का खेल या ‘सेटिंग’ का मेल? आदेश के बाद भी नहीं हुआ काम, अब कथित ऑडियो ने बढ़ाया बवाल”| Jantatop.Com

    तहसील में सीमांकन का एक मामला अब सिर्फ जमीन की नाप-जोख तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि कथित तौर पर “सेटिंग” और “लेन-देन” के आरोपों तक पहुंच गया है। आवेदक का आरोप है कि न्यायालय का आदेश हाथ में होने के बावजूद उसे राहत नहीं मिली, उल्टे काम के बदले पैसों की मांग की गई।

    1002867310
    Oplus_131072

     

    मामला ग्रामीण इलाके का बताया जा रहा है, जहां नायब तहसीलदार द्वारा सीमांकन कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि मौके पर पंचनामा भी हुआ, हस्ताक्षर भी कराए गए, लेकिन बाद में कहानी बदल गई।

     

    आवेदक का दावा है कि उसे कथित तौर पर कहा गया कि “कुछ छोड़ दो” और फिर बात पैसों तक पहुंच गई। इतना ही नहीं, आवेदक के पास मौजूद कथित ऑडियो में भी ऐसी बातचीत होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें “साहब नाराज़ हैं” और “पैसा दो तब काम होगा” जैसी बातें सुनाई देने की बात कही जा रही है।

     

    अब सवाल यह उठ रहा है कि जब न्यायालय का आदेश मौजूद था तो फिर सीमांकन फाइल में अटक गया या किसी और वजह से रोका गया? क्या आम आदमी को अपने हक के लिए भी राजस्व कार्यालयों के चक्कर काटने और कथित तौर पर जेब ढीली करने की जरूरत पड़ रही है?

     

    कथित ऑडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग पूछ रहे हैं कि यदि आदेश के बाद भी काम नहीं हुआ तो आखिर जिम्मेदार कौन है?

     

    🎧 पूरा कथित ऑडियो सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें—

     

    ▶️ AUDIO लिंक

     

     

    “सीमांकन चाहिए? पहले ‘सिस्टम’ समझिए!  से आया कथित ऑडियो”

     

     

    (नोट: समाचार में वर्णित आरोप आवेदक के दावों एवं उपलब्ध कथित ऑडियो पर आधारित हैं। ऑडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों द्वारा संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिल रहा हैँ उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।)

    Janta Top
    Previous Article“ये रिश्ता क्या कहलाता है?” का दांव पड़ा उल्टा! शराब माफिया कांग्रेस नेता दुष्यंत पटेल पर सियासी संग्राम, कांग्रेस-भाजपा में फोटो वॉर शुरू
    Next Article हेमलाल साव के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल रोड़ोपाली की परीचयात्मक बैठक सम्पन्न।
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    हेमलाल साव के नेतृत्व में भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल रोड़ोपाली की परीचयात्मक बैठक सम्पन्न।

    June 13, 2026

    देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 12 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने और भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड कायम करने पर

    June 9, 2026

    कचरा बीनने, भीख मांगने और बाल श्रम में लगे बच्चों के लिए जिला प्रशासन का रेस्क्यू अभियान शुरू

    June 7, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.