Jantatop.कॉम विशेष रिपोर्ट | रायगढ़
रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ शहर में नागरिकों को शुभकामनाएं देने के लिए लगाए गए नगर निगम के आधिकारिक फ्लेक्स अब सियासी सवालों के घेरे में हैं। आरोप है कि नगर निगम द्वारा सार्वजनिक धन से लगाए गए इन पोस्टरों में सत्ताधारी दल के जिला अध्यक्ष की तस्वीर भी प्रमुखता से प्रदर्शित की गई है।

फ्लेक्स के निचले हिस्से में “नगर पालिक निगम, रायगढ़ (छ.ग.)” अंकित है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब पोस्टर किसी राजनीतिक संगठन की ओर से नहीं बल्कि नगर निगम के नाम से लगाया गया है, तो उसमें राजनीतिक दल के संगठनात्मक पदाधिकारी की तस्वीर किस आधार पर शामिल की गई?








