Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Wednesday, September 16
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    India

    “ रायगढ़ की सड़क बनेगी जनता के पैसे से… नाम चमकेगा जिंदल कंपनी क्या निगम के चंद लोगो विशेष कृपा जिंदल पर”

    Janta TopBy Janta TopMay 26, 2026Updated:May 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji

    क्या निगम के कुछ खास लोगों की विशेष कृपा से आगे बढ़ रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट?

    रायगढ़। Jantatop.com
    केवड़ाबाड़ी चौक से किरोड़ीमल चौक तक प्रस्तावित सड़क निर्माण परियोजना अब सिर्फ विकास कार्य नहीं, बल्कि शहर में नई राजनीतिक और प्रशासनिक बहस का कारण बनती जा रही है। नगर निगम परिषद की विशेष बैठक में सामने आए प्रस्ताव के बाद अब लोगों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि आखिर यह सड़क जनता की सुविधा के लिए बन रही है या किसी कंपनी की ब्रांडिंग के लिए?

    दस्तावेज़ों के अनुसार सड़क निर्माण, डिवाइडर सौंदर्यीकरण, रोड मार्किंग, संकेतक और मेंटेनेंस तक का जिम्मा Jindal Steel को दिए जाने की बात कही गई है। इसके बाद शहर में चर्चा शुरू हो गई कि कहीं भविष्य में इस सड़क का नाम “ओपी जिंदल मार्ग” रखने की तैयारी तो नहीं चल रही।

    “जनता का पैसा… कंपनी का नाम?”

    करीब 3 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को लेकर सबसे बड़ा सवाल अब खर्च पर खड़ा हो गया है। शहर के लोग पूछ रहे हैं—

    • सड़क का पैसा आखिर देगा कौन?

    • नगर निगम फंड खर्च होगा या कंपनी CSR के नाम पर काम करेगी?

    • अगर जनता के टैक्स के पैसे से सड़क बनेगी तो फिर नाम किसी निजी कंपनी का क्यों?

    लोगों का कहना है कि “ऊंट के मुंह में जीरा” जैसे छोटे CSR काम अलग बात हैं, लेकिन शहर की मुख्य सड़क पर कंपनी की छाप छोड़ने की कोशिश कई सवाल खड़े कर रही है।

    क्या निगम के कुछ लोगों की विशेष कृपा?

    शहर में यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि निगम के कुछ प्रभावशाली लोगों की “विशेष कृपा” से यह पूरा प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। विपक्षी खेमे और कई स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या नगर निगम अब सार्वजनिक परियोजनाओं को निजी कंपनियों के प्रभाव में सौंपने की राह पर चल पड़ा है?

    हालांकि अब तक निगम प्रशासन की ओर से इस पर कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।

    नामकरण को लेकर कानाफूसी तेज

    सूत्रों की मानें तो पहले भी निगम और कंपनी प्रबंधन के बीच सड़क के नामकरण को लेकर अनौपचारिक चर्चाएं हो चुकी हैं। हालांकि किसी आधिकारिक दस्तावेज़ में अभी तक “ओपी जिंदल मार्ग” का उल्लेख नहीं है, लेकिन शहर में “बिना आग धुआं नहीं उठता” वाली चर्चा लगातार चल रही है।

    जनता पूछ रही — विकास या ब्रांडिंग?

    फिलहाल पूरे मामले ने शहर में एक नई बहस छेड़ दी है। लोग अब खुलकर पूछ रहे हैं—

    “सड़क जनता की… रखरखाव कंपनी का… और नाम भी कंपनी का?”

    अब सबकी नजर नगर निगम परिषद और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है।

    Jantatop.Com

    1002867310
    Oplus_131072
    Janta Top
    Previous Article“निकाह, धर्मांतरण और देशविरोधी नारों के आरोपों से गरमाया रायगढ़ का मामला”
    Next Article “रायगढ़ में संघ शिक्षा वर्ग का समापन समारोह 31 मई को, मिनी स्टेडियम में जुटेंगे स्वयंसेवक”
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे

    August 22, 2026

    GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’

    August 19, 2026

    80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

    August 17, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.