रायगढ़, 14 जून 2026
चौहान समाज जिला रायगढ़ के तत्वावधान में रायगढ़ विकासखंड में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण प्रतिभावान विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं अभिभावकों के सम्मान हेतु प्रतिभावान विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, भारतीय संविधान एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चौहान समाज के जिला, विकासखंड, रायगढ़ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के पदाधिकारीगण, वरिष्ठजन, समाजसेवी, मातृशक्ति, बहनों तथा सामाजिक बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान समाज के पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व, अनुशासन, शिष्टाचार एवं बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” को जीवन में आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, अधिकारी, कर्मचारी तथा विभिन्न प्रशासनिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
वक्ताओं ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम, लक्ष्य निर्धारण एवं निरंतर प्रयास के माध्यम से सफलता प्राप्त करने के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, उनके माता-पिता एवं अभिभावक पूर्ण उत्साह एवं ऊर्जा के साथ उपस्थित रहे। इस आयोजन से समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण एवं जागरूकता का विस्तार हुआ।
रायगढ़ जिले के विभिन्न विकासखंडों में आयोजित सम्मान कार्यक्रमों की श्रृंखला के उपरांत यह समापन कार्यक्रम सभी विकासखंडों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष श्री देव प्रसाद चौहान जी एवं श्री महावीर गुरुजी उपस्थित रहे।
संरक्षक मंडल से श्री अमृतलाल चौहान जी, श्री गणपत चौहान जी एवं श्री गणेशराम चौहान जी उपस्थित रहे।
सलाहकार मंडल से श्री जीवर्धन चौहान जी,श्री सत्यनारायण चौहान जी, श्री मोहनलाल चौहान जी, श्री दुखुराम चौहान जी उपस्थित रहे।
जिला कार्यकारिणी से कार्यकारी अध्यक्ष श्री मनोहर चौहान जी, श्री खुशीराम चौहान जी, जिला महासचिव श्री संतोष चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष श्री धनुर्जय चौहान जी, श्रीमती सरोज चौहान जी, श्री चेहरालाल चौहान जी, श्री पूनीलाल चौहान जी, जिला कोषाध्यक्ष श्री सुभाष चौहान जी, जिला सचिव श्री तेजराम चौहान जी, श्री दिगंबर चौहान जी, सहकोषाध्यक्ष श्री बंसी किशोर चौहान जी एवं संगठन मंत्री श्री शिवाधर हेवार उपस्थित रहे।
युवा प्रकोष्ठ से कार्यकारी अध्यक्ष श्री रतन कनेर जी, उपाध्यक्ष श्री शशिभूषण चौहान जी, श्री उजागर चौहान जी एवं संगठन मंत्री श्री कमल चौहान जी उपस्थित रहे।
महिला प्रकोष्ठ से अध्यक्ष श्रीमती अनुसुईया चौहान जी, श्रीमती विजयलक्ष्मी चौहान जी, श्रीमती सुमन चौहान जी, श्रीमती शकुंतला सहस जी, श्रीमती लक्ष्मी कला चौहान जी एवं श्रीमती किरण चौहान जी उपस्थित रहीं।
कानूनी सलाहकार श्री मणिलाल चौहान जी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ सम्माननीय जनों में श्री महावीर गुरुजी, श्री दुखलाल चौहान जी, श्री दयाराम चौहान जी, श्री रोहित चौहान जी, श्रीमती सोहित पवन चौहान, श्री गणेश द्वितीया जी, श्री बाबूलाल चौहान जी, श्रीमती पुष्पा चौहान जी, श्री मोहन चौहान जी एवं श्री कार्तिकराम चौहान जी उपस्थित रहे।
विकासखंड पदाधिकारीगण में खरसिया अध्यक्ष श्री हरिलाल चौहान जी, पूर्वांचल अध्यक्ष श्री मदनलाल चौहान जी, पूसौर अध्यक्ष श्री त्रिनाथ चौहान जी, खरसिया उपाध्यक्ष श्री जैकी चौहान जी, श्री भोजराम चौहान जी, श्री रामप्रसाद चौहान जी एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती बिंदिया संजय चौहान जी उपस्थित रहीं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय सर्व गांड़ा समाज अध्यक्ष श्री रोशन बघेल जी उपस्थित रहे।
रायगढ़ नगर इकाई से अध्यक्ष श्री नित्यानंद चौहान जी, महिला अध्यक्ष श्रीमती बसंती चौहान जी, श्रीमती जमुना चौहान जी, श्रीमती सरिता चौहान जी, श्रीमती ज्योतिका चौहान जी, श्रीमती सविता चौहान जी, श्रीमती उमाकांति चौहान जी, श्रीमती लीला चौहान जी, श्रीमती रजनी चौहान जी, श्रीमती सुमन चौहान जी, श्रीमती सुनीता चौहान जी, श्रीमती पुष्पा चौहान जी, श्रीमती लक्ष्मी कला चौहान जी, श्रीमती भारती चौहान जी, श्रीमती मालती चौहान जी, श्रीमती उमा चौहान जी, श्रीमती निर्मला चौहान जी, श्रीमती पदमा चौहान जी, श्रीमती कामिनी चौहान जी, श्रीमती कांति चौहान जी तथा श्री मुकेश चौहान जी, श्री एस.एस. चौहान जी, श्री उत्तम चौहान जी, श्री कुंदन चौहान जी, श्री संतोष चौहान जी, श्री अनूप चौहान जी, श्री कार्तिक चौहान जी, श्री मोहन चौहान जी, श्री जगदीश चौहान जी, श्री बाबूलाल चौहान जी, श्री जय चौहान जी, श्री संतोष जी, श्री जगतराम जी, श्री राजू चौहान जी, श्री अर्जुन चौहान जी एवं श्री अजय चौहान जी उपस्थित रहे।
सहयोगकर्ताओं में पार्षद त्रिनिशा चौहान,श्री लक्ष्मण चौहान जी, श्री विजय चौहान जी, श्री ढोलनारायण चौहान जी, श्री गजेन्द्र चौहान जी, श्री कुलमणी जी, श्री पृथ्वीलाल चौहान जी, श्री रवि चौहान जी, श्री इच्छाराम चौहान जी, श्रीमती मैत्री कनेर जी, श्री रोशन चौहान जी, श्री मुकेश दुतिया जी, श्री मेदनी चौहान जी, श्री प्रदीप चौहान जी, श्री मनोज चौहान जी, श्री विजय चौहान जी, श्रीमती सविता चौहान जी एवं श्री हरि चौहान जी नवल कनेर जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सभी पदाधिकारियों, सामाजिक बंधुओं, विद्यार्थियों, उनके माता-पिता एवं अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चौहान समाज रायगढ़ विकासखंड द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सामाजिक बंधुओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के प्रति कोटि-कोटि धन्यवाद एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया।





