Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • कब्रिस्तान और चरनोई डकार गए रायगढ़ के रसूखदार कॉलोनाइजर! साहब से ‘सेटिंग’ कर बिना बिक्री नकल के कूट दी आवंटित भूमि की रजिस्ट्री, कलेक्टर जनदर्शन में खुली पोल
    • विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन 29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न
    • उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में “स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन 2026-27” उत्साहपूर्वक संपन्नलोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है छात्र परिषद चुनाव: चेयरमैन श्री गौतम चौधरी
    • रायगढ़ भू-घोटाला: सत्यनारायण बाबा की तपस्या, श्मशान का आवंटन और रसूखदारों का राज! अब हाई कोर्ट जाने की तैयारी
    • स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ( ITI ) अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!
    • **स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ITI अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!**
    • रायगढ़ में हाईअलर्ट! कलेक्टर और SSP एक्शन में, हीराकुंड बांध के 17 गांवों पर नजर; गंधरी पुलिया बंद, नंबर नोट कर लो बॉस!
    • संतुलन की राजनीति: ‘प्रवासियों’ को पद तो 3 दशक के तपस्वी मंजुल दीक्षित को भी मिला सम्मान; मंत्री ओपी चौधरी की पहल से मूल कार्यकर्ताओं में खुशी
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Wednesday, July 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    छत्तीसगढ

    “भाजपा में अब सिर्फ उम्र नहीं… ‘उपयोगिता’ देखी जा रही है!”

    Janta TopBy Janta TopMay 19, 2026No Comments3 Mins Read
    बीजेपी छत्तीसगढ़
    Oplus_131072

    छत्तीसगढ़ BJP में नई पावर लिस्ट तैयार ? 6 दिन पुरानी घोषणा का असर दिख रहा अब, ओपी चौधरी और विजय शर्मा का बढ़ता कद बना चर्चा का सबसे बड़ा विषय

    “सियासत में वही सिक्का चलता है… जो वक्त आने पर चुनाव भी जिताए और संगठन भी संभाले…”

    छत्तीसगढ़ भाजपा की कोर कमेटी में हुए बड़े फेरबदल के बाद अब प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छिड़ गई है। 6 दिन पहले हुई बैठक का असर अब धीरे-धीरे सियासी गलियारों में दिखाई देने लगा है। पुराने दिग्गजों की दूरी और नए चेहरों की एंट्री को भाजपा के “2028 मिशन” की शुरुआत माना जा रहा है।

    सबसे ज्यादा चर्चा जिन दो नामों की है, वो हैं और । भाजपा के भीतर अब इन दोनों नेताओं को सिर्फ मंत्री नहीं बल्कि “भविष्य के संगठनात्मक चेहरे” के रूप में देखा जाने लगा है।

    राजनीतिक सूत्रों की मानें तो झारखंड, ओडिशा और असम जैसे राज्यों में पार्टी हाईकमान ने जिन-जिन विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी ओपी चौधरी को सौंपी, वहां उन्होंने जमीन पर उतरकर बूथ से लेकर रणनीति तक पूरी ताकत झोंक दी। चर्चा तो यहां तक है कि जिन सीटों पर उन्हें भेजा गया, उनमें से अधिकांश पर भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया।

    “मेहनत अगर आदत बन जाए… तो कामयाबी ‘मुकद्दर’ बन जाती है…”

    शायद यही वजह है कि जैसे-जैसे ओपी चौधरी राजनीति में पुराने हो रहे हैं, वैसे-वैसे उनका कद और प्रभाव दोनों बढ़ते जा रहे हैं। रायगढ़ से रायपुर और रायपुर से दिल्ली तक उनकी सक्रियता की चर्चा है। सोशल मीडिया में उनकी भागदौड़, लगातार मीटिंग्स, कार्यकर्ताओं से संपर्क और चुनावी रणनीति पर काम अब खुलकर दिखाई देता है।

    सूत्र और सियासी गलियारों की अटकलें यह भी कहती हैं कि राष्ट्रीय नेतृत्व का उन पर खास विश्वास है। लेकिन राजनीति केवल आशीर्वाद से नहीं चलती। “यहां कुर्सी उसी की बचती है… जो एसी कम और मैदान ज्यादा देखता है…”

    तमाम सुविधाओं के बावजूद 24 घंटे एक मजदूर की तरह संगठन के लिए दौड़ना, पसीना बहाना और लगातार एक्टिव रहना हर किसी के बस की बात नहीं। यही कारण है कि भाजपा अब ऐसे नेताओं को आगे बढ़ाती दिख रही है जो सिर्फ भाषण नहीं बल्कि “रिजल्ट” देने की क्षमता रखते हों।

    वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा को भी भाजपा के आक्रामक और भरोसेमंद चेहरों में गिना जा रहा है। संगठन और सरकार दोनों में उनकी पकड़ लगातार मजबूत मानी जा रही है। यही वजह है कि भाजपा की नई कोर टीम में उनका प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है।

    “सियासत में खामोश लोग अक्सर… बहुत बड़ा तूफान लेकर आते हैं…”

    दूसरी तरफ कई पुराने दिग्गज नेताओं की बैठक से दूरी ने राजनीतिक चर्चाओं को और गर्म कर दिया है। बंद कमरों में बेचैनी भी बताई जा रही है, क्योंकि भाजपा अब साफ संकेत दे रही है कि आने वाले दौर में संगठन में वही टिकेगा जो चुनाव जिताने की क्षमता रखेगा।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा अब सिर्फ सरकार चलाने के मोड में नहीं, बल्कि अगले चुनावी चक्र की लंबी तैयारी में जुट चुकी है। यही कारण है कि कोर कमेटी की “साफ-सफाई” को केवल बदलाव नहीं बल्कि “भाजपा की नई पावर सेटिंग” माना जा रहा है।

    JantaTop.Com

    “अब भाजपा में सिर्फ वरिष्ठता नहीं… ‘परफॉर्मेंस रिपोर्ट’ भी चलेगी!”

    Janta Top
    CG News Raigarh Raigarh News
    Previous Articleजनदबाव का असर! पेल्मा कोयला परियोजना की जनसुनवाई स्थगित, पर्यावरणीय सवालों के बीच प्रशासन ने रोकी प्रक्रिया
    Next Article अमित बघेल के समर्थको के लिए बुरी खबर अमित बघेल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका… जेल से नहीं मिली राहत!”
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    कब्रिस्तान और चरनोई डकार गए रायगढ़ के रसूखदार कॉलोनाइजर! साहब से ‘सेटिंग’ कर बिना बिक्री नकल के कूट दी आवंटित भूमि की रजिस्ट्री, कलेक्टर जनदर्शन में खुली पोल

    July 14, 2026

    विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन 29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न

    July 13, 2026

    उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में “स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन 2026-27” उत्साहपूर्वक संपन्नलोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है छात्र परिषद चुनाव: चेयरमैन श्री गौतम चौधरी

    July 12, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.