Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • कब्रिस्तान और चरनोई डकार गए रायगढ़ के रसूखदार कॉलोनाइजर! साहब से ‘सेटिंग’ कर बिना बिक्री नकल के कूट दी आवंटित भूमि की रजिस्ट्री, कलेक्टर जनदर्शन में खुली पोल
    • विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन 29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न
    • उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में “स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन 2026-27” उत्साहपूर्वक संपन्नलोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है छात्र परिषद चुनाव: चेयरमैन श्री गौतम चौधरी
    • रायगढ़ भू-घोटाला: सत्यनारायण बाबा की तपस्या, श्मशान का आवंटन और रसूखदारों का राज! अब हाई कोर्ट जाने की तैयारी
    • स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ( ITI ) अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!
    • **स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ITI अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!**
    • रायगढ़ में हाईअलर्ट! कलेक्टर और SSP एक्शन में, हीराकुंड बांध के 17 गांवों पर नजर; गंधरी पुलिया बंद, नंबर नोट कर लो बॉस!
    • संतुलन की राजनीति: ‘प्रवासियों’ को पद तो 3 दशक के तपस्वी मंजुल दीक्षित को भी मिला सम्मान; मंत्री ओपी चौधरी की पहल से मूल कार्यकर्ताओं में खुशी
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Wednesday, July 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    छत्तीसगढ

    गोवा के विला में सजती थी IPL सट्टे की महफिल, रायगढ़ पुलिस ने दबोचा करोड़ों का खेला

    Janta TopBy Janta TopMay 16, 2026Updated:May 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Oplus_131072
    1. Jantatop.Com

    रायगढ़, 16 मई। कहते हैं “चोर कितना भी शातिर हो, कानून की पकड़ से ज्यादा तेज नहीं दौड़ सकता”… और इस बार यही साबित कर दिखाया रायगढ़ पुलिस ने। एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के उस नेटवर्क पर शिकंजा कसा है, जिसकी जड़ें रायगढ़ से निकलकर रायपुर, मुंबई, हैदराबाद होते हुए सीधे गोवा तक फैली थीं।

    गोवा का वो बांग्ला जहाँ से उन्हें गिरफ्तार किया गया
    Oplus_131072

    थाना कोतवाली रायगढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 217/2026 एवं 218/2026 में पहले करन चौधरी उर्फ करन अग्रवाल, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल की गिरफ्तारी हुई थी। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने परतें खोलीं, वैसे-वैसे “सट्टे के इस मकड़जाल” का असली चेहरा सामने आता गया। पूछताछ में हवाला के जरिए करोड़ों के लेनदेन और खरसिया निवासी अमित मित्तल के नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसके बाद साइबर थाना और कोतवाली पुलिस ने टेक्निकल निगरानी तेज कर दी।

    जांच में पता चला कि “लाइन” रायपुर से उठती थी, “खेल” गोवा में सजता था और “दांव” पूरे मध्य भारत में लगाया जाता था। एसएसपी के निर्देश पर सीएसपी मयंक मिश्रा और डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना रायगढ़ की टीम गोवा पहुंची और कैंडोलिम बीच इलाके के एक आलीशान विला में दबिश दी।

    Oplus_131072

    पुलिस रेड पड़ते ही वहां ऐसा माहौल बन गया जैसे “बिल्ली के भाग्य से छींका टूट गया हो।” आरोपी मोबाइल, लैपटॉप और हिसाब-किताब की डायरी मिटाने में जुट गए, लेकिन पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल फोन जब्त कर लिए। कार्रवाई में अमित मित्तल, मोहित सोमानी, प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू और सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू को हिरासत में लिया गया।

    7 सेकंड पहले देख लेते थे मैच, फिर लगाते थे करोड़ों का दांव

    Oplus_131072

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये सटोरिए “समय से पहले खेल देखने” की टेक्निक से मोटी कमाई करते थे। APK बेस्ड ऐप और “प्रगति टीवी/स्टार लाइव” जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए मैच लगभग 7 सेकंड पहले देख लिया जाता था। फिर नीचे जुड़े खाईवालों और प्लेयर्स को भाव बताया जाता था। यानी “ऊपर से इशारा और नीचे करोड़ों का जुआ।”

    इसके अलावा “All Panel Exchange”, “Taj 777” और “Diamond Exchange” जैसी बेटिंग आईडी देकर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि पूरा नेटवर्क चर्चित “मन्नू नथानी गैंग” से जुड़ा हुआ था।

    हवाला से पहुंचती थी रकम, नोटों के नंबर से होता था भरोसा

    पूछताछ में पुलिस को हवाला नेटवर्क के भी अहम सुराग मिले हैं। मोबाइल फोन से नोटों के सीरियल नंबर शेयर कर रकम ट्रांसफर की जाती थी। पुलिस को करोड़ों के लेनदेन के संकेत मिले हैं। इससे पहले भी एक करोड़ रुपये से अधिक नकदी की जब्ती हो चुकी है।

    छोटे एजेंट से बने बड़े सट्टा किंग

    पुलिस के अनुसार मोहित सोमानी, प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू और सुलभ खंडेलवाल पहले बड़े सट्टा नेटवर्क में एजेंट के तौर पर काम करते थे। लेकिन “बूंद-बूंद से घड़ा भरता है” की तर्ज पर ये खुद बड़े ऑपरेटर बन बैठे। अब ये ऊपर से बेटिंग आईडी लेकर नीचे प्लेयर्स तक पहुंचाते थे और हर सौदे पर 10 प्रतिशत तक कमीशन खाते थे।

    दुबई से आती थी लाइन, गोवा से चलता था खेल

    जांच में खुलासा हुआ कि दुबई से महादेव सट्टा ऐप की तर्ज पर क्रिकेट बेटिंग आईडी बड़े खाईवालों तक पहुंचती थी। फिर रायपुर, नागपुर और दूसरे शहरों के जरिए इसे छोटे एजेंटों और प्लेयर्स तक बांटा जाता था। यानी “धंधा विदेश से और दांव हिंदुस्तान में।”

    एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने साफ कहा कि रायगढ़ पुलिस ऑनलाइन सट्टा, हवाला और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार आक्रामक कार्रवाई कर रही है। जो भी इस काले कारोबार में शामिल मिलेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

    1002867310
    Oplus_131072
    Janta Top
    Previous Article“3 रुपये 27 पैसे की बचत और 700 मीटर का संदेश, शहर में चर्चा में महापौर जी की पदयात्रा”
    Next Article विकास की गाड़ी दौड़ रही, विपक्ष के पेट में मरोड़ पड़ रही” — ओपी चौधरी के समर्थन में भाजपा नेता जितेन्द्र निषाद का पलटवार
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    कब्रिस्तान और चरनोई डकार गए रायगढ़ के रसूखदार कॉलोनाइजर! साहब से ‘सेटिंग’ कर बिना बिक्री नकल के कूट दी आवंटित भूमि की रजिस्ट्री, कलेक्टर जनदर्शन में खुली पोल

    July 14, 2026

    विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन 29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न

    July 13, 2026

    उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में “स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन 2026-27” उत्साहपूर्वक संपन्नलोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है छात्र परिषद चुनाव: चेयरमैन श्री गौतम चौधरी

    July 12, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.