Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Thursday, September 17
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    छत्तीसगढ

    बिजली में राहत, विकास में निरंतरता – यही है साय सरकार की प्रतिबद्धता। कांग्रेस का विरोध जनता को गुमराह करने की नौटंकी

    Janta TopBy Janta TopJune 18, 2026Updated:June 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Op ji
    Op ji

     

    1002867310
    Oplus_131072

    आदिवासी नेतृत्व का विरोध कर कांग्रेस जनता का खोयेगी विश्वास

    रायगढ़ :- भाजपा महामंत्री विकास केडिया ने कहा कि बिजली बिल में किए गए मामूली बदलाव को लेकर कांग्रेस का विरोध केवल भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने की राजनीति है। सच्चाई यह है कि वादाखिलाफी करने वाली कांग्रेस ने वादा तो किया, पर उसका भुगतान नहीं किया। साय सरकार वादा भी निभा रही है और प्रदेश को राहत भी दे रही है। केडिया ने बताया कि साय सरकार के सारथी वित्त मंत्री ओपी चौधरी के कुशल वित्तीय प्रबंधन का नतीजा है कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड CSPDCL को ₹2174 करोड़ की सब्सिडी का बकाया कर्ज चुकाया । वादा करके भी कांग्रेस सरकार ने बिजली कंपनी को पैसा नहीं दिया, जिससे प्रदेश की बिजली व्यवस्था पर वित्तीय बोझ बढ़ा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने न केवल कांग्रेस का यह बकाया ₹2174 करोड़ चुकाया, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि आम जनता को बिजली सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलता रहे। साय सरकार पुराना कर्ज चुका रही है, कोई नया कर्ज नहीं ले रही है। कांग्रेस ने वादे किए, साय सरकार ने जिम्मेदारी निभाई। यही दोनों सरकारों के कामकाज का मूल अंतर है।

    बिजली में राहत, विकास में निरंतरता हेतु साय सरकार के आंकड़े बताए हुए केडिया ने कहा कि साय सरकार ने बिजली में आम जनता को सीधी राहत दी है।जिसके तहत 14.5 लाख परिवारों को 30 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है। गरीब और सीमित खपत वाले परिवारों पर बिल का बोझ शून्य है। 26.5 लाख परिवारों को 50% तक छूट मिल रही है। मध्यम वर्गीय परिवारों को आधी बिजली पर आधी लागत देनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नए टैरिफ बदलाव से मध्यम वर्गीय उपभोक्ता और गरीब उपभोक्ता प्रभावित नहीं हैं। बिजली का अधिक उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर ही मामूली समायोजन हुआ है। कांग्रेस बिना तथ्य समझे विरोध कर रही है।

    कांग्रेस ने खोया विश्वास

    केडिया ने कहा कि घोटाले करने वाली भूपेश सरकार न केवल सत्ता में रहते जनता का विश्वास खो चुकी थी, बल्कि विपक्ष में आकर भी झूठ और भ्रम फैलाकर अपनी विश्वसनीयता और गिरा रही है। भाजपा प्रदेश में पारदर्शी शासन, वित्तीय अनुशासन और आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। बिजली में राहत, विकास में निरंतरता यही साय सरकार की प्रतिबद्धता है।

    Janta Top
    CG News Raigarh
    Previous Articleसिलेंडर पर सियासत बनाम हकीकत: ₹1600 की लागत वाला LPG सिलेंडर ₹942 में कैसे मिल रहा है?
    Next Article योग दिवस पर योग मंदिर के तत्वाधान में विभिन्न जगहों पर योगा का आयोजन
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.