Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • कब्रिस्तान और चरनोई डकार गए रायगढ़ के रसूखदार कॉलोनाइजर! साहब से ‘सेटिंग’ कर बिना बिक्री नकल के कूट दी आवंटित भूमि की रजिस्ट्री, कलेक्टर जनदर्शन में खुली पोल
    • विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन 29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न
    • उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में “स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन 2026-27” उत्साहपूर्वक संपन्नलोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है छात्र परिषद चुनाव: चेयरमैन श्री गौतम चौधरी
    • रायगढ़ भू-घोटाला: सत्यनारायण बाबा की तपस्या, श्मशान का आवंटन और रसूखदारों का राज! अब हाई कोर्ट जाने की तैयारी
    • स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ( ITI ) अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!
    • **स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार: रायगढ़ के 5 ITI अब बड़ी कंपनियों के हवाले, सीख सकेंगे मनचाहा काम!**
    • रायगढ़ में हाईअलर्ट! कलेक्टर और SSP एक्शन में, हीराकुंड बांध के 17 गांवों पर नजर; गंधरी पुलिया बंद, नंबर नोट कर लो बॉस!
    • संतुलन की राजनीति: ‘प्रवासियों’ को पद तो 3 दशक के तपस्वी मंजुल दीक्षित को भी मिला सम्मान; मंत्री ओपी चौधरी की पहल से मूल कार्यकर्ताओं में खुशी
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Wednesday, July 15
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    छत्तीसगढ

    छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब”  नवा रायपुर में ₹235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन: ओपी चौधरी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार “रोजगार की गारंटी, विकास की नई क्रांति”   मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ ओपी चौधरी ने किया भूमिपूजन, CSIDC चेयरमैन रहे मौजूद

    Janta TopBy Janta TopJune 25, 2026Updated:June 25, 2026No Comments3 Mins Read

    रायगढ़ :- नवा रायपुर अटल नगर में छत्तीसगढ़ को देश का नया टेक्सटाइल हब बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में आज साय सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया गया। नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम कुर्रू में स्विफ्ट टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड की नवीन वस्त्र निर्माण इकाई का भूमिपूजन छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के करकमलों से संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर CSIDC चेयरमैन श्री राजीव अग्रवाल उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कंपनी के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। 235 करोड़ के।निवेश के साथ हजारों लोगों को रोजगार मिलने की जानकारी देते हुए उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि 235 करोड़ के निवेश से विकसित होने वाली यह इकाई नवा रायपुर और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मेक इन इंडिया’ और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन को धरातल पर उतारने का यह सशक्त उदाहरण है। छत्तीसगढ़ अब केवल खनिज और कृषि का प्रदेश नहीं रहेगा, हम इसे मैन्युफैक्चरिंग और टेक्सटाइल का हब भी बनाएंगे। ओपी चौधरी ने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर को हम केवल प्रशासनिक राजधानी तक सीमित नहीं रखेंगे। इसे औद्योगिक, आईटी और टेक्सटाइल का केंद्र बनाएंगे। स्विफ्ट टेक्सटाइल जैसी कंपनियों का आना इस बात का प्रमाण है कि निवेशकों का छत्तीसगढ़ पर भरोसा बढ़ा है।
    यह इकाई प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों युवाओं-महिलाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराएगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की बहनों को घर के पास काम मिलेगा। स्किल डेवलपमेंट के साथ हम उन्हें आत्मनिर्भर बनाएंगे। ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा मिलेगा और छत्तीसगढ़ में बना कपड़ा देश-दुनिया में जाएगा।
    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि साय सरकार की नई औद्योगिक नीति के कारण छत्तीसगढ़ में निवेश का माहौल बना है। सिंगल विंडो सिस्टम, भूमि आवंटन में पारदर्शिता और बिजली-पानी की सहज उपलब्धता से उद्योगपति आकर्षित हो रहे हैं। स्विफ्ट टेक्सटाइल्स की यह इकाई 18 महीने में उत्पादन शुरू कर देगी। CSIDC चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह इकाई अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी। यहां स्पिनिंग, वीविंग से लेकर गारमेंटिंग तक का काम होगा।
    छत्तीसगढ़ के कपास उत्पादक किसानों को भी सीधा लाभ मिलेगा ।भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्राम कुर्रू और आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे। स्थानीय युवाओं का मानना है कि फैक्ट्री लगने से पलायन रुकेगा और गांव का विकास होगा। छग गठन के बाद पहली बार टेक्सटाइल हब के लिए 235 करोड़ का निवेश किया गया है । स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओं-महिलाओं को रोजगार का लाभ मिलेगा।इसके अलावा किसान, महिला, ग्रामीण सबका फायदा होगा।

    1002867310
    Oplus_131072
    Janta Top
    Previous Article57 लाख लीटर पानी रोज़ाना! क्या रायगढ़ का भविष्य दांव पर लगाकर बनेगा एथेनॉल प्लांट? 1 लीटर एथेनॉल के लिए भारी मात्रा में पानी की जरूरत, जनता ने उठाए गंभीर सवाल
    Next Article डाकघर पर भरोसा या बुजुर्गों की जिंदगी भर की कमाई से खिलवाड़? महीनों से चक्कर काट रहे 83 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, लाखों की जमा राशि का नहीं मिल रहा हिसाब
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    कब्रिस्तान और चरनोई डकार गए रायगढ़ के रसूखदार कॉलोनाइजर! साहब से ‘सेटिंग’ कर बिना बिक्री नकल के कूट दी आवंटित भूमि की रजिस्ट्री, कलेक्टर जनदर्शन में खुली पोल

    July 14, 2026

    विकास के पक्ष में एकजुट हुए ग्रामीण, अदाणी पावर लिमिटेड के 1600 मेगावाट Phase-III विस्तार परियोजना को मिला ऐतिहासिक जनसमर्थन 29 ग्राम पंचायतों के लगभग 1,000 लोगों की सहभागिता के साथ पर्यावरणीय जनसुनवाई शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न

    July 13, 2026

    उत्तम इंटरनेशनल स्कूल में “स्टूडेंट्स काउंसिल इलेक्शन 2026-27” उत्साहपूर्वक संपन्नलोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है छात्र परिषद चुनाव: चेयरमैन श्री गौतम चौधरी

    July 12, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.