Janta Top
    Facebook Twitter Instagram
    Trending
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग
    • सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत
    • 20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म
    • हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा
    • सेवा ही संगठन है, पद छोटा-बड़ा नहीं होता: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की केंद्रीय टोली में ओपी चौधरी को मिली जगह”
    • शिव शक्ति स्टील प्लांट में खौफनाक लापरवाही: 140 फीट ऊंचे ‘मौत के कुएं’ में 430 रुपये में झोंके जा रहे मासूम ग्रामीण! बिना सेफ्टी किट चप्पल में काम कर रहे दो मजदूर गर्म फ्लाई ऐश से झुलसे
    • रायगढ़ में पिछले 3 वर्षों से निरंतर जारी ‘गुरु घासीदास व्याख्यान माला’ के लिए नई समिति का गठन, नए लोगों को सौंपे गए दायित्व
    • GST छापे की खबर पर उमेश अग्रवाल का पलटवार, बोले—‘मेरे परिवार को बदनाम करने की कोशिश, खबर झूठी तो होगी कानूनी कार्रवाई’
    Facebook Twitter Instagram
    Janta TopJanta Top
    Subscribe
    Wednesday, September 16
    • होम
    • देश विदेश
    • छत्तीसगढ
    • जुर्म
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • धार्मिक
    • बिज़नस
    • खेल
    • शिक्षा
    Janta Top
    रायगढ़

    रायगढ़ महाराणा प्रताप चौक पर यू-टर्न: पुरानी स्वीकृति पर खड़े हुए बड़े सवाल

    Janta TopBy Janta TopJune 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Oplus_131072
    Op ji
    Op ji

    7 साल बाद बदला फैसला! महाराणा प्रताप चौक की जमीन पर निगम को क्यों आई नई समझ? परिषद में गूंजे सवाल

    रायगढ़। नगर निगम की परिषद बैठक में महाराणा प्रताप चौक का मुद्दा गर्मा गया। जिस स्थान को वर्ष 2019 में पूरी प्रक्रिया के बाद चौक निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई थी, अब उसी जगह को अनुपयुक्त बताकर नया स्थान तलाशा जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सात साल बाद निगम को यह एहसास क्यों हुआ?

    दस्तावेजों के मुताबिक, पहले कोतरा रोड थाना के पास महाराणा प्रताप चौक बनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तर्क दिया जा रहा है कि उक्त स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्र में है और फोरलेन सड़क निर्माण के कारण वहां पर्याप्त जगह नहीं बची है। इसके चलते अब वाटर वर्ल्ड रिसोर्ट के पास नया चौक बनाने का प्रस्ताव सामने आया है।

    1002867310
    Oplus_131072

    स्वीकृति देते समय क्या सो रहा था सिस्टम?

    सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब 2019 में स्थल चयन किया गया था, तब क्या अधिकारियों ने यह नहीं देखा कि सड़क चौड़ीकरण और राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाएं प्रस्तावित हैं? क्या बिना तकनीकी परीक्षण और भविष्य की योजनाओं का अध्ययन किए ही स्वीकृति दे दी गई थी?

    शहर में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि यदि शुरुआत में ही गंभीरता से सर्वे कराया गया होता तो आज चौक के लिए नई जगह तलाशने की नौबत नहीं आती।

    फाइलों में दौड़ता रहा चौक, जमीन पर नहीं उतर सका सपना

    महाराणा प्रताप चौक का प्रस्ताव वर्षों तक फाइलों में घूमता रहा, लेकिन धरातल पर एक ईंट तक नहीं लग पाई। अब जब निर्माण की बारी आई तो पुराना स्थान ही अनुपयुक्त घोषित कर दिया गया। इससे योजना निर्माण और विभागीय समन्वय पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

    अब परिषद के फैसले पर टिकी निगाहें

    मामला फिलहाल परिषद के अंतिम निर्णय के लिए रखा गया है। मंजूरी मिलने के बाद ही यह तय होगा कि महाराणा प्रताप चौक आखिर किस स्थान पर बनेगा और वर्षों से लंबित यह योजना कब धरातल पर उतरेगी।

    फिलहाल शहर में एक ही सवाल गूंज रहा है— “जब चौक की जगह 2019 में तय हो गई थी, तो 2026 में आकर वह अचानक गलत कैसे हो गई?”

    Janta Top
    nagar nigam raigarh news
    Previous Articleसड़क एवं कनेक्टिविटी की क्षेत्र में किये जा रहे ओपी जी के प्रयासों से बदल रही पुसौर क्षेत्र की सूरत…लोमश पटेल
    Next Article रायगढ़ में उद्योग विस्तार की नई दस्तक, मोनेट इस्पात के मेगा प्रोजेक्ट पर होगी जनसुनवाई
    Janta Top
    • Website

    1002867310
    Oplus_131072

    Related Posts

    वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रोत्साहन से रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान सोनम, शांति और मानसी ने भारतीय महिला लैक्रॉस टीम के साथ मलेशिया में जीता कांस्य पदक रायगढ़ की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने जिला प्रशासन भी लगातार उपलब्ध करा रहा आवश्यक सहयोग

    September 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया रायगढ़ DM का जिलाबदर आदेश: अधिवक्ता आशीष कुमार मिश्रा की प्रभावी पैरवी से विजय राजपूत को मिली बड़ी राहत

    September 2, 2026

    20 क्वार्टर शराब का ‘डील’… ₹50 हजार की डिमांड और फिर ₹25 हजार में ‘सेटलमेंट’! पुसौर क्षेत्र में चर्चा गर्म

    August 29, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Name : Dilraj Dilip Singh
    Email : jantatopmedia@gmail.com
    Address : Housing Board Society, Near Oxyzone Behind Esic Hospital, Kabirchowk, Raigarh, Chhattisgarh, Pincode : 496001

    Cricket Score
    Live Cricket Scores
    Rashifal
    Copyright © 2026 Janta Top. Hosted by Webmitr.
    • Homepage
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.