JantaTop.com विशेष
रायगढ़।
“कदम-कदम बढ़ाए जा, बचत के गीत गाए जा…”
कुछ ऐसे ही संदेश के साथ रायगढ़ महापौर जी ने स्टेशन चौक स्थित अपने निवास “सेवा सदन” से नगर निगम कार्यालय तक करीब 700 मीटर की दूरी पैदल तय कर शहर में चर्चा छेड़ दी।
पूरे रास्ते महापौर जी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। आसपास के दुकानदार और राहगीर भी इस अनोखी पदयात्रा पर चर्चा करते नजर आए।

कोई इसे सादगी बता रहा था तो कोई सरकारी खर्च में बचत का संदेश.
बताया जा रहा है कि इस यात्रा से करीब 35 मिलीलीटर ईंधन की बचत हुई, जिसकी कीमत लगभग 3 रुपये 27 पैसे बैठती है। रकम भले छोटी लगे, लेकिन कहावत है —
“बूंद-बूंद से घड़ा भरता है…”





