51 फीट ऊंची भव्य बजरंगबली कांस्य प्रतिमा की स्थापना से सजेगा धाम, 7 मई 2026 को शुभ भूमिपूजन और विशाल भंडारे के साथ उमड़ेगा जनसैलाब, गूंजेगी भक्ति और श्रद्धा की दिव्य ध्वनि |
रायगढ़। धर्म, आस्था और भक्ति का एक अद्वितीय संगम अब रायगढ़ के पावन पहाड़ मंदिर में साकार होने जा रहा है। शहर के इस पवित्र धाम में भगवान श्री हनुमान (बजरंगबली) की 51 फीट ऊंची भव्य कांस्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो न केवल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी, बल्कि पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर देगी।
इस ऐतिहासिक एवं पुण्य कार्य का शुभारंभ 7 मई 2026 को शाम 5:30 बजे विधिवत भूमिपूजन के साथ किया जाएगा। इस अवसर को और भी विशेष बनाने के लिए विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस भव्य प्रतिमा के निर्माण से पावन पहाड़ मंदिर एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में उभरेगा। यह स्थल न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं, बल्कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए भी आस्था का केंद्र बनेगा।
आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों एवं नगरवासियों से सादर आग्रह किया गया है कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और धर्म लाभ प्राप्त करें।
🔥 “जहाँ बजरंगबली का वास, वहाँ हर कष्ट का नाश!” 🔥
🚩 जय श्री राम | जय बजरंगबली 🚩




